टीम इंडिया का एक ऐसा खिलाड़ी जिसका करियर खुद परिवार ने कर दिया खत्म, IPL में CSK के लिए मचा चुका है धमाल

टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने गेम के दम पर काफी अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं और टीम के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने का दम रखते हैं। कई बार खिलाड़ियों को अपने गेम को ठीक से न खेल पाने के कारण और अनफिट होने के चलते टीम से बाहर रहना पड़ता है लेकिन इस खबर के जरिए हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिसका करियर उसने नहीं बल्कि उसके परिवार ने तबाह कर दिया।
हम बात कर रहें टीम इंडिया के लिए परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी मनप्रीत गोनी की। मनप्रीत गोनी सीएसके लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उभरकर आने वाला नाम हैं।
परिवार के कारण तबाह हो गया पूरा करियर
मनप्रीत गोनी का पूरा करियर उनके परिवार के कारण बलि चढ़ गया। दरअसल, शादी के बाद मनप्रीत पत्नी और मां के बीच झगड़ों में फंस गए और उससे कभी बाहर नहीं आ पाए। मनप्रीत की पत्नी ने तो उन्हें तलाक देने की भी धमकी दे डाली थी। वहीं उनकी मां ने उन पर प्रापर्टी हड़पने का केस कर दिया था। मां ने कहा था कि अगर उनको कुछ भी होता है तो दोषी मनप्रीत को माना जाए। वह पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसमें उसका बड़ा भाई और पिता भी साथ दे रहे हैं।
आईपीएल में भी आए थे नजर
साल 2007 में मनप्रीत गोनी ने अपना करियर शुरु किया था। साल 2013 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्म से रिटायरमेंट ले लिया। वह टीम इंडिया के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ वनडे मैच भी टीम इंडिया के लिए खेला था। मनप्रीत टीम इंडिया के लिए घरेलू मैच के साथ-साथ आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स यानि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के लिए परफॉर्म कर चुके हैं। लेकिन इन विवादों के बाद ये नाम जो टीम इंडिया के लिए सुनहरा भविष्य बुन सकता था, कहीं गायब हो गया।
Tags: आईपीएल, टीम इंडिया, मनप्रीत गोनी, मनप्रीत सिंह गोनी,