महाराजा ट्रॉफी में अपना तूफान बरपाते दिख रहे हैं मनीष पांडे, अर्धशतक जड़ टीम को दिलाई शानदार जीत

भारत में अभी घरेलू टी20 महाराजा ट्रॉफी (MAHARAJA TROPHY) खेली जा रही हैं। भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे (MANISH PANDEY) भी इस लीग का हिस्सा हैं। मनीष इस टूर्नामेंट में टीम गुलबर्ग मिस्टिक (GULBARGA MYSTICS) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में मनीष पांडे ने इस लीग में खेलते हुए विस्फोटक प्रदर्शन दुनिया को वापस से दिखाया हैं। इस टूर्नामेंट में खेले जा रहे मैच में विरोधी टीम द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए मनीष ने 36 गेंदो में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी के बदौलत टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली हैं। आइए आपको मनीष की शानदार पारी के बारे में विस्तार से बताते हैं-
36 गेंदों में मनीष पांडे ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे (MANISH PANDEY) पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम के भविष्य कहे जाने वाले मनीष भारत के लिए काफी कम मैच खेलते हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम में जगह तलाश कर रहे मनीष आईपीएल (IPL) में भी खेलते हुए नजर आए, लेकिन यहां भी उनके बल्ले से उनका उतना साथ नहीं दिया था। उनके फैंस कब से उनका वो शानदार फॉर्म देखने के लिए बेताब थे।
मनीष ने आखिरकर अपना वो फॉर्म दिखा ही दिया हैं। मनीष कर्नाटक राज्य द्वारा आयोजित किए गए महाराजा ट्रॉफी में टीम गुलबर्ग मिस्टिक (GULBARGA MYSTICS) के लिए खेलते व कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। मनीष 9 अगस्त को टीम शिवामोगा स्ट्राइकर्स (SHIVAMOGA STRIKERS) के साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे।
इस मैच में शिवामोगा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए मनीष पांडे की शानदार पारी के चलते गुलबर्ग मिस्टिक ने 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। मनीष ने 36 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्को की मदद से 50 रन बनाए। मैच विनिंग पारी के चलते मनीष को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।
Our first victory! Such a thrilling match, the players had us on the edge until the end. We are proud of our brave players and their skillful gameplay. Looking forward to more mystical action from them.#GulbargaMystics #Maharajat20 #MaharajaTrophyt20 #ksca #illigeddavareraja pic.twitter.com/SXUp91RSQY
— Gulbarga Mystics (@GulbargaMystics) August 9, 2022
पाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर हैं मनीष पांडे की टीम

महाराज ट्रॉफी (MAHARAJA TROPHY) के पाइंट्स टेबल में मनीष पांडे की टीम गुलबर्ग मिस्टिक (GULBARGA MYSTICS) 2 मैच में 1जीत और 2 पाइंट्स के साथ पांचवे स्थान पर हैं। टीम ने अपने पहले मैच में मनीष पांडे की शानदार पारी के चलते जीत से शुरूआत की हैं।
लेकिन दूसरे मैच में बेंग्लुरू ब्लासटर्स (BENGLARU BLASTERS) से 54 रनों से हारती नजर आयी हैं। टूर्नामेंट की शुरूआत अभी हुई हैं, इसलिए मनीष पांडे के फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि मनीष अपना शानदार फॉर्म इस लीग में जारी रखें और अपनी टीम को जीत दिलाए।
Tags: गुलबर्ग मिस्टिक, मनीष पांडे, महाराजा ट्रॉफी 2022,