SL vs IRE: “हम 17 ओवर में खेल खत्म करना चाहते थे”- मैन ऑफ द मैच कुशल मेंडिस ने सफल रन चेज़ का खोला राज़

By Twinkle Chaturvedi On October 23rd, 2022
SL vs IRE: "हम 17 ओवर में खेल खत्म करना चाहते थे"- मैन ऑफ द मैच कुशल मेंडिस ने सफल रन चेज़ का खोला राज़

कुशल मेंडिसः टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर का पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच खेला जा रहा था, दोनो ही टीमों ने क्वालिफायर राऊंड में दमदरा प्रदर्शन दिखाते हुए सुपर-12 में एंट्री ली थी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। लेकिन उनका यह फैसला उन पर ही भारी पड़ गया।

टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने आक्रमक बल्लेबाजी का मुशायरा पेश करते हुए 9 विकटों की शानदार जीत दर्ज कर ली हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) ने आज 68 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया हैं।

मैन ऑफ द मैच बनें कुशल मेंडिस

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर श्रीलंका ने सुपर-12 में अपनी एंट्री पक्की की थी। आज आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका द्वारा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही टीम का आक्रमक अंदाज सामने आया। टीम के लविए ओपनिगं करने उतरे कुशल मेंडिस जब भी इस पोजिशिन में उतरते हैं टीम की जीत पक्की हो जाती हैं।

आज कुशल मेंडिस ने 43 गेंदो में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके चलते श्रीलंका ने 9 विकटों से मुकाबला अपने नाम किया हैं। इस शानदार पारी के चलते कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में टीम की जीत और अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा-

“गेंदबाज उन्हें कम स्कोर तक सीमित करने के लिए वास्तव में अच्छा किया और मैंने अभी अपना खेल खेला। मुझे सिर्फ पहले 6 ओवर खेलने और फिर जारी रखने के लिए कहा गया था, मूल रूप से लक्ष्य 10 ओवर तक चलना था, लेकिन हम कम स्कोर का पीछा कर रहे थे। हम 17 ओवर के भीतर जीतना चाहते थे, चरित (असलंका) ने मुझसे कहा कि मैं खुद को किसी दबाव में नहीं डालूं।”

श्रीलंका ने दिखाई आक्रमकता

आज के मैच के हर क्षण में श्रीलंका आयरलैंड के ऊपर भारी पड़ती हुई नजर आयी। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को कमाल की गेंदबाजी के चलते 128 रनों पर रोका। फिर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने आयरलैंड के गेंदबाजों की कुटाई कर दी। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए नजर आयी। आज कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) और धनंजय डि सिल्वा ओपनिंग करने के लिए उतरे थे।

दोनों के बीच आज 63 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। धनंजय (DHANJAY DE SILVA) ने 25 गेंदों में 2  चौके और 1 छक्कों की मदद से 31 रन और कुशल मेंडिस ने 43 गेंदों में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। चरिथ असलांका ने अपने नाबाद 31 रनों से जीत में अहम योगदान दिया।

Tags: कुशल मेंडिस, टी20 विश्व कप 2022, श्रीलंका बनाम आयरलैंड,