Mahendra Singh Dhoni के पहले प्यार की तस्वीर आई सामने, गर्लफ्रेंड की कार एक्सीडेंट में हो गई थी मौत

By Satyodaya On August 3rd, 2022
Mahendra Singh Dhoni के पहले प्यार की तस्वीर आई सामने, गर्लफ्रेंड की कार एक्सीडेंट में हो गई थी मौत

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने नाम कई सारे अवार्ड किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सफल कप्तान माने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले कर सभी को चौंका दिया था। महेंद्र सिंह धोनी भले इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हो। लेकिन उनके चाहने वालों का क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी पर एक फिल्म भी बनाई गई थी जिसका नाम ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ है।

इस फिल्म में धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इस फिल्म से महेंद्र सिंह धोनी के निजी जिंदगी से जुड़े कई सारे खुलासे हुए थे। जिसमें एक यह भी खुलासा हुआ था कि महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार साक्षी नहीं बल्कि कोई और लड़की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पहले प्यार को खो दिया था। आइए जानते हैं इस बारे में…

महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार

महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रोफेशनल को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने खुलासे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । महेंद्र सिंह धोनी का यह खुलासा उनकी लव स्टोरी से जुड़ा है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनके पहले प्यार का जिक्र किया गया है। हालांकि इस फिल्म में उनके पहले प्यार का जिक्र तब किया गया जब वह सफल क्रिकेटर बन गए थे।

लेकिन अगर महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी को पहला प्यार कब मिला था जब वह अपनी लाइफ में स्ट्रगल कर रहे थे। माही की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा थी, प्रियंका झा और माही एक दूसरे को काफी प्यार करने लगे थे प्रियंका झा ने ही माही के हर मुश्किल कदम में उनका साथ दिया था। माही और प्रियंका झा एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे वह एक दूसरे से बहुत प्यार कर रहे थे लेकिन मुकद्दर को कुछ और ही मंजूर था प्रियंका झा महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चली गई।

कार एक्सीडेंट में हो गई थी मौत

महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा और महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन अचानक एक दिन महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जब प्रियंका झा की मौत हुई तब माही टूर से लौटकर ही आए थे जैसे ही माही को यह पता चला तो उन्हें बहुत गहरा सदमा लगा।

लोगों ने समझा कि माही अब शायद ही खेल पाए। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभाला फिर खेलने लगे। वही आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार दिशा पाटनी ने निभाया था। लेकिन लोग इनकी गर्लफ्रेंड की रियल तस्वीर देखना चाहते थे जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है।

Read More-IND vs WI: खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को आखिर कब तक बैक करेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही है मैनेजमेंट

Tags: गर्लफ्रेंड, धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, प्रियंका झा, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version