जडेजा ने भारतीय टीम की हार के लिए महेंद्र सिंह धोनी को ठहराया जिम्मेदार, उनकी इस गलती से हारी रोहित शर्मा की टीम

By Tanu Chaturvedi On November 1st, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय पूर्व महान बल्लेबाज अजय जडेजा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का ठीकरा फोड़ दिया। अजय जडेजा ने साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से मैच फिनिशर के तौर पर की।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बोले अजय जडेजा

भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बीच हुए मैच में टीम इंडिया की हार हो गई। टीम को मिली हार के बाद विरोधी टीम के मैच विनर खिलाड़ी डेविड मिलर की काफी तारीफ की। अजय जडेजा ने बड़ा बयान ये दिया कि भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जो कौशल और फिनिशिंग बाकी की दुनिया को सिखाई अब उसका खामियाजा हमे भुगतना पड़ रहा है। धोनी को लेकर बोले अजय जडेजा

“डेविड मिलर ने अपने खेल के साथ जो किया, उससे वो मैच को दूसरे स्तर पर ले गए। वह काफी शांत हो गए हैं और खेल को गहराई तक ले जाकर विपक्ष के गलती करने का इंतजार कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बाकी दुनिया को जो सबक सिखाया है, उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है”।

कप्तान रोहित शर्मा पर भी की टिप्पणी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी अजय जडेजा ने टिप्पणी की है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध सभी संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

“ऐसा लगा कि रोहित शर्मा अपने संसाधनों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं या वह किसी विशेष गेंदबाज को किसी विशेष स्थिति में इस्तेमाल करने में फंस गए हैं। अर्शदीप सिंह शीर्ष पर तीन ओवर फेंक सकते थे, लेकिन शायद उन्होंने सोचा था कि फिर बैकएंड पर और कौन ख्याल रखेगा। कुछ ऐसे कारक हैं, जो अभी भी सहज नहीं हैं”।

पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा की टिप्पणी को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है।

 

Tags: अजय जडेजा, कप्तान रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version