IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR: केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी के कारण 14 रनों से हारी लखनऊ, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम फाइनल की ओर बढ़ी

By Aditya tiwari On May 26th, 2022
IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR: केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी के कारण 14 रनों से हारी लखनऊ, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम फाइनल की ओर बढ़ी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का एलिमिनेटर मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की चुनौती थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम नहीं कर पायी और 14 रनों से मैच हार गई.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दिया था 208 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) को खराब शुरूआत मिली. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने आज 25 रनों की पारी खेली. जबकि रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदो में नाबाद 112 रनों की पारी खेली. इस बीच महीपाल लोमरोर ने 14 रन तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने 9 रन ही जोड़े.

अंत में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने भी नाबाद रहते हुए 37 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए मोहसिन खान (MOHSIN KHAN), क्रुनाल पांडया, आवेश खान और रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था.

लखनऊ सुपरजांयट की टीम हुई रेस से बाहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए सलामी बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने सिर्फ 6 रन बनाए. इस बीच मनन वोहरा ने भी 19 रन बनाए. कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने लड़ते हुए 79 रनों की अहम पारी खेली. दीपक हुड्डा ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की पारी खेली. मार्कस स्टोइनिस (MURCUS STOINIS) सिर्फ 9 रन ही बना सके.

जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका. जिसके कारण उनकी टीम 14 रनों से मैच हारकर लीग से बाहर हो गई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) ने 3 विकेट निकला. वहीं मोहम्मद सिराज, वानिंदु हसरंगा ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने भी 1 विकेट लेकर अपनी टीम को क्वालीफायर 2 में पंहुचा दिया.

Tags: केएल राहुल, जोश हेजलवुड, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपरजांयट,