IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR, STAT: इस मैच में बने 14 बड़े रिकॉर्ड, रजत पाटीदार ने बल्ले के साथ रच दिया एक नया इतिहास

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का एलिमिनेटर मैच खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 ओवर में 207 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ की टीम नहीं कर पायी और 14 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 14 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने एक नया इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 14 बड़े रिकॉर्ड, रजत पाटीदार ने रच दिया एक नया इतिहास
1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजांयट की टीम आईपीएल में 2 बार आमने-सामने हुई हैं. दोनों ही मैच आरसीबी ने जीते हैं.
2. मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) ने आज टी20 क्रिकेट में 150 छ्क्के पूरे कर लिए हैं.
3. आरसीबी की टीम पिछले 2 सीजन से एलिमिनेटर में हार रही थी, इस बार उन्होंने फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.
4. वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) ने आज टी20 क्रिकेट में 100वां मैच खेला है.
5. केएल राहुल ने आज आईपीएल में अपनी 100वीं पारी खेली है.
6. मनन वोहरा (MANAN VOHRA) ने आज अपनी आईपीएल में 50वीं पारी खेली है.
7. दुश्मंथ चमीरा ने आज 100वां टी20 मैच खेला है.
8. केएल राहुल ने आज 30वां अर्धशतक आईपीएल में लगाया है.
9. रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने आईपीएल में आज शतक लगाया है.
10. आईपीएल संस्करण में सर्वाधिक छक्के खाए
29 ड्वेन ब्रावो (2018)
28 युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) (2015)
28 मो. सिराज (2022)
28 वानिंदु हसरंगा (2022)
11. एक आईपीएल संस्करण में एक टीम द्वारा दिए गए सर्वाधिक छक्के
136*2022 में आरसीबी
2018 में 135 केकेआर (KKR)
2018 में 131 सीएसके
2020 में 128 आरआर
12. इस आईपीएल में डेथ ओवरों (16-20) में सर्वाधिक रन
88 एलएसजी बनाम केकेआर डीवाई पाटिल
84 आरसीबी बनाम एलएसजी कोलकाता *
83 सीएसके (CSK) बनाम आरसीबी डीवाई पाटिल
76 एमआई बनाम केकेआर पुणे
13. आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा 100 रन
120* पॉल वाल्थाटी पीबीकेएस बनाम सीएसके 2011
114* मनीष पांडे (MANISH PANDEY) आरसीबी बनाम डेक्कन 2009
101* देवदत्त पडिक्कल आरसीबी बनाम आरआर 2021
112* रजत पाटीदार आरसीबी बनाम एलएसजी 2022
14. रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने नॉकआउट मुकाबले में शतक बनाया है.
Tags: केएल राहुल, रजत पाटीदार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपरजांयट,