IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR: फैंस ने कहा अब गौतम गंभीर करेंगे लखनऊ के खिलाड़ियो की पिटाई, वहीं केएल राहुल हुए जमकर ट्रोल
IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR: फैंस ने कहा अब गौतम गंभीर करेंगे लखनऊ के खिलाड़ियो की पिटाई, वहीं केएल राहुल हुए जमकर ट्रोल

आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) आमने-सामने थी. जिसमें केएल राहुल ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 207 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 14 रनों से मैच हार गई. गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) और केएल राहुल (KL RAHUL) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है.

गौतम गंभीर का फैंस ने उड़ाया मजाक तो वहीं केएल राहुल हुए जमकर ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए रजत पाटीदार ने 54 गेंदो में नाबाद 112 रनों की पारी खेली. अंत में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने भी नाबाद रहते हुए 37 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने लड़ते हुए 79 रनों की अहम पारी खेली. दीपक हुड्डा ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की पारी खेली.जिसके कारण उनकी टीम 14 रनों से मैच हारकर लीग से बाहर हो गई. केएल राहुल और गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Vinod96s/status/1529537863150211074?s=20&t=hUikOkyN3bF22XUPh2Yr8g