साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड T-20 मुकाबले का हुआ रोमांचक अंत, बड़े प्रयासों के बीच भी जीत गया अफ्रीका

साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड के बीच दो T-20 सिरिज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्टल में खेल गया है। इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने जीतने के लिए अपना जी जान लगा दिया। लेकिन वह जीत से थोड़े रन की दूरी पर रहे, और आयरलैंड की टीम इस मुकाबले में हार गई।
आयरलैंड की टीम 190 पर सिमट गई

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच T-20 का मुकाबला बुधवार को ब्रिस्टन में खेला गया था। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम को 21 रन की रोमांचित करने वाली जीत मिली, पूरा मैच रोमांचित करने वाला था। हालांकि इस T-20 मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टॉस था, और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड के सामने लिमिटेड ओवरों की इस मैच में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रनों का लक्ष्य रखा दिया था। लेकिन वहीं आयरलैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान के साथ 190 रन पर ही सिमट गई।
लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) की धमाकेदार पारी

इस T20 मैच के दौरान आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) ने अपनी टीम को जीत दिलाने की सारी कोशिश की, हालांकि वह इस करने में नाकामयाब रह। टकर (Lorcan Tucker) ने अपनी टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महज 38 गेंद में 78 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके ओर पांच ताबड़तोड़ छक्के निकले। मैच के दौरान टकर (Lorcan Tucker) का स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा था।
साउथ अफ्रीकी टीम के लिए इस मुकाबले में केशव महाराज, वेन पार्नेल और तबरेज शम्सी ने क्रमश दो-दो सफलता प्राप्त की। इन खिलाड़ियों के अलावा लुंगी एंगीडी और ड्वेन प्रिटोरियस ने क्रमश एक-एक विकेट भी जटके।
इससे पहले की साउथ अफ्रीकी टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में ओपनर बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का शानदार योगदान रहा। उन्होंने टीम के लिए अच्छी पारी की शुरुआत करते हुए 53 गेंदों में 10 चौके ओर एक छक्का की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय शानदार पारी खेली। हेंड्रिक्स के अलावा टीम के लिए एडन मार्कराम ने 27 गेंद में 56 रनों का योगदान भी दिया।
साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के मुकाबले में आयरलैंड टीम के लिए पहले T20 मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज गैरेथ डेलानी रहे थे। उन्होंने टीम के लिए तीन ओवर की गेंदबाजी की ओर 31 रन ही दिए साथ ही दो विकेट भी लिए, डेलानी के अलावा टीम के लिए एंडी मैकब्राइन और जोश लिटिल ने एक-एक विकेट झटके।
read more: इन 3 खिलाड़ियों का MS Dhoni की वजह से बर्बाद हो गया करियर, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान
Tags: टीम आयरलैंड, टीम साउथ अफ्रीका, साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड,