LLC, IM vs WG: "ओल्ड हमेशा गोल्ड ही होता हैं"- युसूफ पठान की आतिशी पारी देख सजदे में झुके फैंस, जमकर हुई तारीफ
LLC, IM vs WG: "ओल्ड हमेशा गोल्ड ही होता हैं"- युसूफ पठान की आतिशी पारी देख सजदे में झुके फैंस, जमकर हुई तारीफ

युसूफ पठानः  लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LEGENDS CRICKET LEAGUE) की शुरूआत आज 16 सितंबर से हो चुकी हैं। आज हमें एक बार फिर लीजेंड्स का शानदार शो देखने मिल रहा हैं। आज का खास मैच  इंडिया महाराजास (INDIA MAHARAJAS) और वर्ल्ड जायंट्स (WORLD GIANTS) के बीच ईडन गॉर्डन (EDEN GARDEN) में खेला जा रहा था।

इंडिया महाराजा ने पहले गेंदबाजी करते हुए वर्ल्ड जायंट्स को 170 रनों पर रोक दिया था। इंडिया महाराजा ने तनम्य श्रीवास्तव (TANMAY SRIVASTAV) और युसूफ पठान (YUSUF PATHAN) की शानदार पारी के चलते आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर 6 विकटों की जीत प्राप्त कर ली हैं। युसूफ की शानदार पारी देख भारतीय फैंस फुले नहीं समां पा रहे हैं।

युसूफ पठान की पारी ने सोशल मीडिया में मचाया हंगामा

इंडिया महाराजा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी थी। जहां टीम को शुरूआत में वीरेंद्र सहवाग, पार्थिव पटेल के जल्दी विकटों के चलते झटका लगा। लेकिन भारतीय टीम ने वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया। तनम्य श्रीवास्तव और युसूफ पठान के बीच रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली।

युसूफ पठान ने 50 रन और तन्मय श्रीवास्तव ने अपने 54 रनों और इरफान पठान ने अपने कैमियो के 20 रनों से इंडिया महाराजा को जीत दिला दी। भारतीय क्रिकेट फैंस लीजेंड युसूफ पठान की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों का कहना हैं ऐसे लीगों में गेंद और बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। जो काम आज हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया में युसूफ की शानदार पारी के कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-