Krunal Pandya के घर आया नन्हा मेहमान, पहली बार पिता बनने पर शेयर की बेटे की तस्वीर, नाम का भी कर दिया खुलासा

By Satyodaya On July 24th, 2022
Krunal Pandya के घर आया नन्हा मेहमान, पहली बार पिता बनने पर शेयर की बेटे की तस्वीर ,नाम का भी कर दिया खुलासा

भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya ) एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। क्रुणाल पांड्या पिता बन चुके हैं। कुणाल पांड्या के घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया गया है। दरअसल आपको बता दें क्रुणाल पांड्या ने मॉडल पंखुड़ी शर्मा से 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी । 5 साल बाद क्रुणाल पांड्या पिता बन चुके हैं। उनके घर में नन्हे मेहमान आया है। इस बात की जानकारी खुद क्रुणाल पांड्या ने दी है। क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए पिता बनने की खुशी जताई है और अपने बेटे का नाम भी बताया है।

क्रुणाल पांड्या के घर में आया नन्हा मेहमान

क्रुणाल पांड्या के घर में बच्चों की किलकारी गूंज उठी है। स्टार आलराउंडर ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। क्रुणाल पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें वायरल की है। एक में साफ देखा जा सकता है कि क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा अपने बेटे को निहारती हुए नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कुणाल पांड्या अपने बेटे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। कुणाल पांड्या पिता बनने पर बेहद खुश हैं। इस बात का खुलासा इन तस्वीरों से साफ हो रहा है। क्रुणाल पांडे अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं क्रुणाल पांड्या अपने बेटे को अपना संसार मानते हैं।

क्रुणाल ने बताया अपने बेटे का नाम

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साथ में उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि, “कवीर क्रुणाल पांड्या “। साथ में उन्होंने ग्लोब इमोजी को भी शेयर किया है। क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा पैरंट्स बनने पर बहुत खुश हैं।

वही आपको बता दें क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी क्रिकेट देखना है बहुत कम पसंद करती है लेकिन अपने पति को चीयर करने के लिए हमेशा मैच में दिखाई देती है। क्रुणाल पांड्या इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं उन्होंने अपने करियर में पांच वनडे मैच मैच और 19 t20 मैच खेले हैं।

Read More-आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन लियोन ने 34 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किस करते हुए पकड़ लिया था रंगे हाथों

Tags: कवीर क्रुणाल पांड्या, क्रुणाल पांड्या, पंखुड़ी शर्मा,
Exit mobile version