ललित मोदी का विवादों से है गहरा रिश्ता! विजय माल्या की बेटी को बनाया था पर्सनल असिस्टेंट, ड्रग्स किडनैपिंग के भी लगे हैं आरोप

आईपीएल (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) इस समय चारों तरफ छाए हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग को मल्टी बिलियन डॉलर इंडस्ट्री में तब्दील करने में अगर किसी शख्स का सबसे बड़ा योगदान रहा है तो वो ललित मोदी ही हैं। लेकिन, IPL में धांधली की खबरें आने के बाद उन्हें अरबों का घोटाला हुआ और बिजनेसमैन से उन्हें आरोपी करार दे दिया गया। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज हो चुका है।
इस मामले के बाद साल 2010 में ही वो अपने परिवार के साथ लंदन भाग गए थे। अब भगोड़े ललित मोदी (Lalit Modi) बॉलीवुड एक्ट्रेस और 1996 में मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के होने वाले पति हैं। इस खबर के सामने आने के बाद पूर्व आईपीएल चेयरमैन की जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे भी हुए हैं।
विजय माल्या की बेटी को रखा पर्सनल असिस्टेंट

विजय माल्या की बेटी को रखा पर्सनल असिस्टेंट
ललित मोदी (Lalit Modi) के पास अपार दौलत थी। उन्होंने IPL चेयरमैन बनने के बाद देश-दुनिया में सफर करने के लिए प्राइवेट जेट रखा। यह चैलेंजर 300 लग्जरी 8 सीटर जेट था। वो एक दिन में कई देशों का दौरा कर लेते थे। ऐसा कहा जाता है कि वो प्राइवेट जेट को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे। जब IPL में धांधली और फिक्सिंग का खुलासा हुआ, तो लैला महमूद नाम की एक महिला का नाम सामने आया। ये महिला ललित मोदी की पर्सनल असिस्टेंट थी। बाद में पता चला कि लैला बिजनेसमैन और भगोड़े विजय माल्या (Vijay Mallya) की सौतेली बेटी थी।
मां की सहेली से की शादी

मां की सहेली से की शादी
अमेरिका से भारत वापस आकर ललित मोदी (Lalit Modi) ने परिवार का कारोबार संभाला। लेकिन इस धंधें में उनका मन नहीं लगता था। इसके बाद उन्होंने भारत की सबसे बड़ी तंबाकू कंपनियों में से एक, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया में नौकरी की। वो वहां एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे। ललित मोदी को उनकी मां की दोस्त से प्यार हो गया। घर वालों के समझाने पर भी उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी और साल 1991 में मां की सहेली मीनल से शादी कर ली। मीनल उनसे 10 साल बड़ी थीं। बाद में मीनल की कैंसर से मौत हो गई।
पिता के कहने के बाद भी सस्ती नहीं बल्कि इन्स्टॉलमेंट पर खरीद ली थी मर्सिडीज

पिता के कहने के बाद भी सस्ती नहीं बल्कि इन्स्टॉलमेंट पर खरीद ली थी मर्सिडीज
ललित मोदी (Lalit Modi) उद्योगपति कृष्ण कुमार मोदी के बेटे हैं। उनके पिता की तमन्ना थी कि बेटा पैसों की इज्जत करे इसलिए जब ललित ने उनसे कार दिलवाने की जिद की थी तो पिता ने 5 हजार डॉलर देकर कोई सस्ती कार खरीदने के लिए कहा था। लेकिन, उन्होंने पिता की बात अनसुनी कर दी और सस्ती कार नहीं खरीदी बल्कि 5 हजार डॉलर की पहली किश्त चुकाकर मर्सिडीज कार इन्स्टॉलमेंट पर ले ली।
गौरतलब है कि ललित मोदी (Lalit Modi) की पढ़ाई अमेरिका में पूरी हुई। उन पर ड्रग पैडलिंग, किडनैपिंग और हमला करने के आरोप लग चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ललित अमेरिका में 400 ग्राम कोकीन के साथ भी पकड़े जा चुके हैं।
यूर्निवर्सिटी में कई बार गए जेल

यूर्निवर्सिटी में कई बार गए जेल
ललित मोदी (Lalit Modi) का विवादों से पुराना रिश्ता है। पढ़ाई के दौरान ही साल 1985 में यूनिवर्सिटी में ड्रग्स बेचने के आरोप में वो पहली बार जेल गए थे। इसके बाद उन्हें हथियार से हमला करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया। इतनी ही नहीं कॉलेज के वक्त मोदी पर एक स्टूडेंट को किडनैप करने का आरोप लगा। वो दो साल की जेल की सजा से तो बच गए, लेकिन एक बार फिर से वो कोर्ट पहुंचे और मेडिकल के आधार पर भारत जाने की अनुमति मांगी। कोर्ट ने उन्हें सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया और तब घर लौटने की अनुमति दी।
Tags: आईपीएल, ललित मोदी, विजय माल्या, सुष्मिता सेन,