Krishnamachari Srikkanth ने कर दी बेइज्जती, कहा “विश्व कप 2023 जीतना इस टीम के बस की बात नहीं”

Krishnamachari Srikkanth

Krishnamachari Srikkanth: वर्ल्ड कप की शुरुवात होने वाली है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इस बार का वर्ल्ड कप बेहद ही शानदार होने वाला है. ऐसे में  पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत ने भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप की भविष्यवाणी की है. उन्होंने इस टीम के लिक्ये बोला है की ये टीम कभी भी विश्व कप नहीं जीत सकती. आइए बताते हैं की उन्होंने आखिर किस टीम का ज़िक्र किया है.

Krishnamachari Srikkanth ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अब हो रहा बवाल

बता दें की, विश्‍व कप 2023 की तैयारी जारी है. आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी कर इसमें और तेजी ला दी है. भारत में 5 अक्‍टूबर से वनडे विश्‍व कप का आगाज होगा. इस बार का मैच बहुत ही शानदार होने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ये पहली बार है, जब भारत पूरे वनडे विश्‍व कप का की अकेले मेजबानी कर रहा है. वैसे तो भारत ने पहले से मेजबानी की है लेकिन दूसरे देशों के साथ मिलकर. अब इस विश्व कप को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने पाकिस्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

कृष्णामचारी श्रीकांत ने सुनाया इस टीम को खरा-खरा

कृष्णामचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया है. अब इसको लेकर बवाल मचा हुआ है. उन्होंने कहा है की,

इस बार वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का जीतना काफी मुश्किल है. पाकिस्तान के पास भारतीय सरज़मीं पर खेलने का बहुत कम अनुभव है जिसका खामियाजा टीम को इस टूर्नामेंट में भुगतना पड़ सकता है. वनडे विश्व कप 2023 के खिताब की जंग भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हो सकती है. 

 

ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत