केएल राहुल के क्रिकेट खेलने से खुश नहीं हैं उनकी मां, खिलाड़ी ने खुद इमोशनल इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

टीम इंडिया या किसी भी देश में किसी भी फील्ड के लिए टीम का प्रतिनिधित्व करना किसी भी व्यक्ति और उनके माता पिता के लिए गर्व करने की बात होती है। लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल के साथ ऐसा नहीं हो रहा है, जोकि टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी मां उनके मैच खेलने से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पढ़ाई करने के लिए जोर देती रहती हैं।
क्या कहती हैं केएल राहुल की मां
केएल राहुल ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी मां उनके मैच खेलने से खुश नहीं हैं। उनकी मां केएल को सरकारी नौकरी करते देखना चाहती हैं। दरअसल, इस साल के शुरुआत में फेमस एंकर गौरव कपूर के लोकप्रिय शो “ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस” में केएल राहुल आए थे। जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां उन्हें क्रिकेट खेलने के अलावा एक सरकारी नौकरी करते हुए देखना चाहती हैं।
उन्होंने कहा था कि,
“मेरी मां मुझे अभी भी डिग्री पूरी करने के लिए कहती है. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी मुझसे कहा था कि तुम बैठकर 30 पेपर लिख कर अपनी डिग्री पूरी क्यों नहीं करते हो?”
केएल (KL Rahul) ने आगे बताते हुए कहा कि,
“मैंने उनसे बोला कि आप क्या चाहते हो मैं क्या करूं? मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, खुद के लिए अच्छा कर रहा हूं और आप चाहती हैं कि मैं जाकर 30 पेपर लिखूं? उन्होंने कहा क्यों नहीं? वह मेरे से इम्प्रेस नहीं हैं।”
केएल राहुल ने आगे शो के दौरान गौरव कपूर से बातचीत करते हुए इस बात का भी ज़िक्र किया कि,
Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, टीम इंडिया,“वह सबसे ज़्यादा तब खुश होंगे जब मुझे RBI जैसी नौकरी, या केंद्रीय सरकार की कोई नौकरी मिल जाएगी। तब वह सबसे ज्यादा खुश होंगी। मैंने अभी ही 4 साल भारत के लिए क्रिकेट खेल लिया है, लेकिन इस बात से उन्हें इतनी खुशी नहीं हुई।”