नेट्स में इस महिला क्रिकेटर से KL Rahul की हो गई मुलाकात, महिला गेंदबाज ने क्रिकेटर को कराई प्रैक्टिस

By Satyodaya On July 19th, 2022
नेट्स में इस महिला क्रिकेटर से KL Rahul की हो गई मुलाकात, महिला गेंदबाज ने क्रिकेटर को कराई प्रैक्टिस,

भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल है क्योंकि उन्हें काफी चोट लग गई थी। केएल राहुल जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज पहले ही चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह इंग्लैंड के दौरे पर भी नहीं जा पाए थे। उनके पिछले महीने में जर्मनी में हर्निया की सर्जरी भी हुई थी। टीम इंडिया में वापसी करने के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं वही प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में राहुल का सामना एक महिला तेज गेंदबाज से हो गया।

महिला तेज गेंदबाज केएल राहुल को प्रैक्टिस कराती नजर आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लाखों कमेंट भी आ चुके हैं या लेटेस्ट वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

महिला गेंदबाज से नेट्स में केएल राहुल की हुई मुलाकात

केएल राहुल ने मैदान पर बहाया पसीना
दरअसल केएल राहुल टीम इंडिया में वापसी के लिए नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । यह महिला क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि गेंदबाज झूलन गोस्वामी है जिनकी मुलाकात प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल से हो गई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झूलन गोस्वामी नेट में राहुल को स्टंप्स पर फुल लेंथ डिलीवरी और ऑफ स्टंप के बाहर शार्ट गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन दोनों की मुलाकात एनसीए में हुई है जहां झूलन गोस्वामी भी आजकल प्रैक्टिस कर रही है वहीं पर भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल भी फिर चोट से उबरने के बाद प्रैक्टिस कर रहे हैं वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई है। आखिरी बार केएल राहुल आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं केएल राहुल

वापसी पर होगी केएल राहुल की नजर

काफी समय से केएल राहुल टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। अब जल्दी ही केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ दौरे पर जा सकते है। दरअसल भारतीय टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही है जहां पर t20 सीरीज खेली जानी है। हो सकता है इस दौरे पर केएल राहुल भी जा सकते हैं। क्योंकि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के दौरे पर आराम की गई है विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी आराम पर चल रहे हैं।

वही इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच t20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। हालांकि अभी केएल राहुल का फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। अभी हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को भारी शिकस्त दी है । टीम इंडिया ने इंग्लैंड को t20 सीरीज हराती है और वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है हालांकि टेस्ट मैच में उन्हें ड्रा करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स की ग़ैरहाज़िरी में इन 3 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा डेब्यू का मौका

Tags: आईपीएल, केएल राहुल, झूलन गोस्वामी,