Virat Kohli के शतक जड़ने पर बौखलाए KL Rahul, पत्रकार के सवाल पर भड़के, बोले- ‘तो क्या मैं खुद बैठ जाऊं’

By Satyodaya On September 10th, 2022
Virat Kohli ने के शतक जड़ने पर बौखलाए KL Rahul, सवाल पर भड़के, बोले- ‘तो क्या मैं खुद बैठ जाऊं’

बीते दिन विराट कोहली (Virat Kohli ) के शानदार शतक जड़ने के बाद केएल राहुल उस समय अवाक रह गए, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या अफगानिस्तान के खिलाफ T20 क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले विराट कोहली को वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। इस मैच में औपचारिक तौर पर रोहित ने विश्राम लेने का निर्णय किया था, जिसके बाद कोहली ने केएल राहुल (KL Rahul) के साथ मिलकर ओपनिंग की थी।

सवाल सुनकर राहुल को आया गुस्सा

अगर कोहली आने वाली पारी में ओपनिंग करते हैं तो इसका साफ मतलब होता है कि राहुल को बाहर बैठना होगा, जिनके t20 में बल्लेबाजी के रवैया को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। राहुल से सवाल किया गया कि कोहली से पहले ओपनिंग करवाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन पर उल्टा ही सवाल पूछ दिया कि‘तो क्या मैं खुद बैठ जाऊं।’

भारतीय उपकप्तान का यह मानना है कि कोहली को बड़े स्कोर बनाने के लिए पारी का आगाज करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप दो-तीन अच्छी पारियां खेल लेते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है उन्होंने जिस तरह की पारी खेली है मैं उससे बहुत खुश हूं। आप सभी विराट कोहली को जानते हैं सालों से उन्हें खेलते हुए देख रहे हैं।

ऐसा नहीं है कि उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़ दिए हो। यदि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तब भी वह शतक जड़ सकते हैं। अपनी भूमिकाओं से जुड़ा हुआ है और प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी भूमिका होती है पर इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि जब टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रन बनाता है तो टीम का मनोबल बढ़ जाता है।

राहुल ने इसी के साथ यह भी कहा कि विराट लंबी पारियां खेलना टीम के लिए बहुत फायदे वाला है और जिस तरह से उन्होंने अफगानिस्तान के विरोध में अपनी पारी खेली है, मुझे ऐसा लगता है कि वह बहुत खुश होंगे। इसके आगे वह बोले कि वह अपने खेल पर कायम रहे थे और आज उन्हें इसका फायदा भी मिला। बतौर खिलाड़ी प्रत्येक खिलाड़ी का क्रीज पर समय बिताना आवश्यक है।

बहुत समय बाद जड़ा शतक

केएल राहुल ने विराट के शतक के बारे में बोला कि निश्चित रूप से विराट का जश्न मनाना राहत पहुंचाने वाला था। उनकी मानसिक स्थिति, रवैया या काम करने का तरीका बिल्कुल नहीं बदला था। वह जिस तरह के मैच की तैयारियां करते थे। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। राहुल ने यह भी कहा कि उन्होंने आज जिस तरह से पारी खेली और ड्रेसिंग रूम में किसी को हैरानी नहीं हुई। मुझे पूरा विश्वास है कि उनको इससे आत्मविश्वास मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-India vs Pakistan: वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, World Cup भी नहीं कर पाया ये कमाल

Tags: केएल राहुल, विराट कोहली,
Exit mobile version