केएल राहुल को कप्तानी क्या प्लेइंग 11 में भी नहीं मिलनी चाहिए जगह, आकड़े खोल रहे हैं उनका पोल

By Tanu Chaturvedi On December 14th, 2022
केएल राहुल

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के लिए सीरीज खेल रही है। सीरीज में केएल राहुल ने टीम के लिए वापसी की है। उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज ने टॉस जीतकर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। राहुल ने अपनी पारी में आक्रामकता के साथ पारी नहीं खेली। जो कहा और जो टॉस में दिखा उसकी जरा भी असर बल्लेबाजी में नहीं दिखाया। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने केएल के बल्ले को फ्लॉप कर दिया।

केएल राहुल ने बांग्लादेश से पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुभमन गिल के साथ टेस्ट में पहली बार ओपन करने उतरे। भारतीय स्कोर बोर्ड पर रन चढ़ने लगे तो लगा कि कप्तान ने जो कहा है वही देखेगा हिंदुस्तान। लेकिन, गिल के साथ जोड़ी टूटते ही मानों राहुल की भी बत्ती गुल हो गई।

ऐसा रहा केएल राहुल का गेम

केएल राहुल का विकेट तेज गेंदबाज खालेद महमूद ने लिया। राहुल ने 54 गेंदों यानि 9 ओवर तक गेम खेला। केएल राहुल को क्लीन बोल्ड किया तो वो आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों में केवल 22 रन बनाए। उन्होंने मैच में आक्रामक क्रिकेट खेलने की बात की थी, लेकिन पहली पारी में खेली 54 गेंदों में सिर्फ 3 गेंदों को ही बाउंड्री के पार धकेल सके। आउट होने के बाद राहुल काफी निराश और गुस्से में नजर आए।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद दिया था आराम

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी फ्लॉप नजर आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के साथ सारीज में उन्हें आराम दिया गया था। फैंस की नजरें राहुल पर थीं, कि वह वापसी कर अच्छा गेम खेलेंगे। केएल राहुल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज होने के साथ-साथ उपकप्तान भी हैं, ऐसे में देर तक टिके रहना टीम को फायदा दिला सकता था।

Tags: केएल राहुल, टीम इंडिया, बांग्लादेश बनाम भारत,
Exit mobile version