केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की जोरों-शोरों से चल रही हैं तैयारियां, वर्ल्ड कप से पहले चढ़ेंगे घोड़ी

By Akash Ranjan On July 13th, 2022
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की जोरों-शोरों से चल रही हैं तैयारियां, वर्ल्ड कप से पहले चढ़ेंगे घोड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का होने जा रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, राहुल गर्लफ्रेंड अथिया संग अगले तीन महीनों में शादी करने वाले हैं। इन दोनों लव बर्ड्स के चर्चे अक्सर एंटरटेनमेंट और क्रिकेट जगत की सुर्खियां बनी रहती हैं। बता दें कि, अथिया एक अभिनेत्री हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी करने वाले हैं शादी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी करने वाले हैं शादी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी करने वाले हैं शादी

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल (KL Rahul-Athiya Shetty) अगले तीन महीने में शादी कर सकते हैं। IndiaToday.in से बातचीत में अथिया शेट्टी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अथिया और केएल राहुल (KL Rahul-Athiya Shetty) एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं और अब दोनों अगले 3 महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल न्यूज सामने नहीं आई है।

मुंबई में कर सकते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी

मुंबई में कर सकते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी

मुंबई में कर सकते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी

सूत्र ने बताया है कि राहुल के माता-पिता हाल ही में मुंबई में अथिया के पिता सुनील शेट्टी और माता माना शेट्टी से मिले हैं। अथिया और राहुल भी अपने माता-पिता के साथ अपना नया घर देखने गए थे। इस घर में शादी के बाद कपल शिफ्ट होने वाले हैं। कपल की शादी अगले 3 महीने में मुंबई में होगी। यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य उत्सव होगा।

शादी की तैयारियां खुद अथिया देख रही है। बता दें कि इससे पहले भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के दिसंबर में शादी करने की खबरें आ रही थीं। ताजा रिपोर्ट्स को देखकर लगता है कि अथिया और केएल राहुल 2022 में एक दूसरे के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं और पति-पत्नी के रिश्ते में बंध सकते हैं।

कपल गोल्स सेट करते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी

कपल गोल्स सेट करते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी

कपल गोल्स सेट करते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की बान्डिंग की बात करें तो दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका न छोड़ते हैं। अथिया और केएल राहुल अक्सर अपनी रोमांटिक्स पिक्चर शेयर करके कपल गोल्स सेट करते हैं।

दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिलता है। कई मौकों पर अथिया और सुनील शेट्टी केएल राहुल को सपोर्ट और चीयर करते हुए नजर आए हैं। जब से फैंस को इन दोनों के रिलेशन के बारे में पता चला तब से फैंस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब अथिया शेट्टी राहुल की दुल्हनिया बनेंगी।

Tags: अथिया शेट्टी, केएल राहुल,