केएल राहुल और आथिया शेट्टी की आज से ही शुरू हो गई शादी की रस्में, जानिए कौन-कौन होगा शादी में शामिल

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की आज से ही शुरू हो गई शादी की रस्में, जानिए कौन-कौन होगा शादी में शामिल

केएल राहुल

टीम इंडिया के खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब ब्याह रचाने को तैयार हैं। आपको बता दें कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को होने जा रही है। शादी का आयोजन सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में होगा।  इस शादी समारोह की शुरुआत आज (21 जनवरी) से हो गई है। शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। इस समारोह में कॉकटेल पार्टी, मेहंदी, संगीत और हल्दी समेत कई प्रोग्राम किए जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी को यह दोनों कपल सात फेरे लेंगे।

कब होगा क्या फंक्शन

टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले केएल राहुल के घर की सजावट की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। केएल राहुल की शादी से पहले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (21 जनवरी) के दिन शाम को कॉकटेल पार्टी रखी गई है। इसी पार्टी के साथ ही दोनों की प्री-वेडिंग प्रोग्राम की शुरुआत हो जाएगी। अगले दिन रविवार (22 जनवरी) को मेहंदी और हल्दी का प्रोग्राम रखा गया है। फिर सोमवार (23 जनवरी) को आथिया और राहुल की शादी होगी।

करीबी रिश्तेदार होंगे शामिल

शादी काफी सीक्रेट तरीके से की जा रही है।  शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि ये भी खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान, सलमान खान और विराट कोहली हस्तियां उन दोनों की शादी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, इस शादी के बाद सुनील शेट्टी और केएल राहुल की फैमली की दो रिसेप्शन देंगें। यह दोनों रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में होंगे।

इसमें क्रिकेट जगत से लोग, बॉलीवुड की हस्तियों, राजनेताओं और बिजनेसमैन को आमंत्रित किया जाएगा। दोनों के वेंडिंग लुक को देखने के लिए भी फैंस काफी बेताब हैं। आथिया शेट्टी का लहंगा एमी पटेल ने तैयार किया है जबकि केएल की ड्रेस डिजाइनर राहुल विजय ने तैयार की है।

Exit mobile version