केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2023 में बंधेंगे शादी के बंधन में, जानिए कब और कहां होगी ग्रैंड वैडिंग

By Twinkle Chaturvedi On July 19th, 2022
केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2023 में बंधेंगे शादी के बंधन में, जानिए कब और कहां होगी ग्रैंड वैडिंग

भारत (INDIA)  के शानदार खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) मैदान पर तो अपने बल्लेबाजी से चर्च बटोरते ही हैं, लेकिन राहुल अपने रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। राहुल और अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) लगभग 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही कपल मेजर रिलेशनशिप गोल देते हुए नजर आते हैं। दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया में फैंस के दिलों पर काफी ज्यादा राज करती हैं।

हाल ही में दोनों की शादी की खबरें बड़े जोर-शोर से चल रही थी। लेकिन यह खबरें अभी खारिज हो चुकी हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि राहुल और अथिया कब शादी के बंधन में बधेंगे।

2023 में केएल राहुल और अथिया शेट्टी कर सकते हैं शादी

Rahul and Athiya have been dating for more than three years. File photo: Instagram

केएल राहुल (KL RAHUL) और अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) की शादी की खबरें इस वक्त बड़े चर्चा में हैं, लेकिन यह कपल इस साल शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। ई-टाइम्स की एक खबर के अनुसार राहुल और अथिया साल 2023 की शुरूआत में शादी कर सकते हैं।

खबर के अनुसार अगर दोनों परिवार योजना में कोई बदलाव नहीं करती हैं तो शादी साल 2023 में जनवरी -फरवरी में होती नजर आ सकती हैं। शादी के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया हैं। शादी के बाद केएल राहुल और अथिया मुंबई के पाली हिल में संधू पैलेस नामक एक इमारत में रहते नजर आएंगे।

बहुत खास हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी

केएल राहुल (KL RAHUL) और अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY)  पहले एक कॉमन फ्रेंडस की तरह नजर आते थे, दोनों ही एक-दूसरे के बर्थडे पर विश करते हुए नजर आते थे। यहीं से दोनों की दोस्ती लव में बदलती हुई नजर आयी। दोनों ही ऑफिशियल पहली बार अहान शेट्टी (AHAN SHETTY)  की फिल्म तड़प के प्रीमियर में एक साथ नजर आए थे। दोनों की ही तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन जाती हैं। दोनों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

अथिया के पापा सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) भी दोनों के रिलशेशनशिप पर अपनी मंजूरी लगा चुके हैं। आईपीएल के इस सीजन में अथिया का पूरा परिवार केएल राहुल को मैदान में सपोर्ट करते दिखे थे। केएल राहुल हाल ही में चोट लगने के कारण सर्जरी से उबरे। अथिया भी राहुल के इस मुश्किल वक्त पर साथ देती हुई नजर आयी थी। हम इन दोनों प्यारे लोग को उनके जीवन के लिए ढेर सारी बधाईयां देते हैं।

Tags: अथिया शेट्टी, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम,