IPL 2022, KKR vs SRH: श्रेयस अय्यर के इस गलत फैसले के कारण 7 विकेट से हारी केकेआर, हैदराबाद ने पूरी की जीत की हैट्रिक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 25वां मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की खराब कप्तानी हार का कारण बनी है.
कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिया था 176 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच सिर्फ 7 रन बना सके. वहीं वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) भी 6 रन ही बना सके. कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए. सुनील नरेन भी मात्र 6 रन ही जोड़ सके हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्शन ने भी मात्र 7 रन बनाए.
नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 54 रनों की शानदार पारी खेली है. अंत में आंद्रे रसेल ने भी 49 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन (T NATRAJAN) ने 3 विकेट तो वहीं उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने 2 विकेट अपने नाम किया है. भुवनेश्वर कुमार, मार्को यान्सिन और जगदीश सुचित ने 1 विकेट अपने नाम किया है.
श्रेयस अय्यर की खराब कप्तानी के कारण हारी केकेआर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए अभिषेक शर्मा मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान केन विलियमसन ने भी मात्र 17 रन ही बनाए. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने मात्र 37 गेंदो पर 71 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे एडन मार्क्रम ने भी 68 रन बनाए.
अंत में निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने भी 5 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने राहुल त्रिपाठी के खिलाफ अपने गेंदबाजो को सही से नहीं बदला जो हार का सबसे बड़ा कारण बन गया. केकेआर के लिए आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने 2 विकेट अपने नाम किया.
Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद,