IPL 2022, KKR vs SRH: श्रेयस अय्यर ने हार पर भड़कते हुए इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार, इनके बारें में कही चौकाने वाली बात

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 25वां मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. श्रेयस अय्यर ने इन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया है.
श्रेयस अय्यर ने इन्हें हार का जिम्मेदार बताया
जीत के साथ आगाज करने वाली कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम लगातार हार रही है. जिससे टीम पर दबाव अब बढ़ता जा रहा है. मैच में मिले शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने इन्हें हार का जिम्मेदार ठहराते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” बहुत थका हुआ महसूस कर रहा हूं, मुझे लगा कि हमने एक अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगाया. सच कहूं तो राहुल त्रिपाठी ने आकर मैच का रुख बदल दिया और हमें सेटल होने नहीं दिया. जैसे ही गेंद सीम कर रही थी उनके गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए अच्छी गेंदबाजी की. बल्लेबाज के रूप में हम पावरप्ले के अंत में रुक से गए थे. हालांकि एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में एक अच्छा प्रयास किया. गेंदबाजी इकाई के रूप में आज का दिन बेहद साधारण था.”
वापसी करने का प्रयास करेगी केकेआर की टीम
kkr-vs-mi ORANGE CAP PURPLE CAP
केकेआर (KKR) की टीम का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाफ होने वाला है. ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है. अब तक इस टीम ने 6 मैच खेले हैं. जिसमें 3 मैचों में उन्हें जीत मिली तो वहीं इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की टीम राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करके वापसी करने का प्रयास करेगी. जिससे वो अपनी स्थिति मजबूत कर सके.
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद,