IPL 2022, KKR vs SRH: टी नटराजन और शिवम दूबे ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस को बनाया मजेदार, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा

By Aditya tiwari On April 16th, 2022
पर्पल कैप और ऑरेंज कैप

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 25वां मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और मजेदार हो गई है.

शिवम दूबे ऑरेंज कैप की रेस में पहुंचे जोस बटलर के करीब

ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) का जलवा अभी भी बरकरार है. इन्होंने अब तक 5 मैचों में 272 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर अब पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) पहुँच गए हैं. इन्होंने 5 मैचों में अब तक 228 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) नजर आ रहे हैं.

जिन्होंने अब 5 मैच में 207 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर 200 रनों के साथ अब सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में पांचवे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 197 रन बनाए हैं.

युजवेन्द्र चहल को पर्पल कैप की रेस में टक्कर दे रहे हैं टी नटराजन

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अब भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 12 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 2 पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के टी नटराजन ने अब तक 11 विकेट लिए हैं.

पर्पल कैप की रेस में अब चौथे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 10 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 5 पर 10 विकेट के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा हैं. 10 विकेट के साथ अब केकेआर (KKR) के उमेश यादव (UMESH YADAV) पर्पल कैप की रेस में नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं.

Tags: केकेआर, टी नटराजन, शिवम दूबे, सनराइजर्स हैदराबाद,