IPL 2022, KKR vs RR: श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल ने बदल दिया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल, भारतीय खिलाड़ियो को बढ़ा दबदबा

By Aditya tiwari On May 3rd, 2022
IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इन 3 खिलाड़ियों पर अगले सीजन में खेलेगी बड़ा दांव, अकेले दमपर बदलेंगे मैच

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.

ऑरेंज कैप की रेस में हुई अब अभिषेक शर्मा की इंट्री

ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 10 मैचों में 588 रन बनाए हैं. 5वें नंबर पर अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया नजर आ रहे हैं. इन्होंने 8 मैचों में अब तक 308 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा नजर आ रहे हैं.

जिन्होंने अब 9 मैच में 324 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 10 मैच में 451 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में चौथे नंबर पर केकेआर के श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 324 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल की स्थिति मजबूत

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 19 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 3 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 17 विकेट लिए हैं.

पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 17 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 5 पर 15 विकेटो के साथ अब सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक हैं. 15 विकेटो के साथ अब आरसीबी (RCB) के वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं.

Tags: ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version