IND vs SA: केशव महाराज हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के, बताया कहां हुई चूक की मिल गई करारी हार

By Twinkle Chaturvedi On October 9th, 2022
IND vs SA: केशव महाराज हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के, बताया कहां हुई चूक की मिल गई करारी हार

केशव महाराजः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज जीएससीए स्टेडियम (JSCA STADIUM RANCHI) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम 7  विकेट के नुकसान पर 278 रन बना पाई थी। भारत ने रन चेज में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के शानदार पारी के चलते लक्ष्य की प्राप्ति 45.5 ओवरों में कर 7 विकटों से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली हैं। भारत से हार के बाद अफ्रीकी कप्तान केशव महाराज का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

हम जो कर सकते थे हमने कोशिश की- केशव महाराज

साऊथ अफ्रीका टीम गेंदबाजी में पिछले मैच की तरह आज भारत को लक्ष्य का पीछा करने से रोक नहीं पाई। शुरूआत में ओपनिंग बल्लेबाजों को आऊट करने के बाद साऊथ अफ्रीका के गेंदबाजों का ज्यादा कमला नहीं दिखा। ईशन किशन और श्रेयस अय्यर के बीच हुई 161 रनों की अहम साझेदारी ने भारत को मैच जीतवा दिया।

भारत से 7 विकेट से मिली हार के बाद केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेश सेरेमनी में कहा-

“हमें उम्मीद नहीं थी कि यहां ओस होगी, इसलिए हमने बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। हम जो कर सकते थे हमने कोशिश की, श्रेयस और किशन ने बहुत अच्छा खेला। हमने सोचा था कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा ट्रैक धीमा और नीचा होता जाएगा। लेकिन 30वें ओवर के बाद नरम गेंद और ओस आने के कारण बल्लेबाजी करना आसान हो गया।”

तीसरा वनडे मैच होगा अहम

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर पर हो गयी हैं। दोनों ही मैच में हमने दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा शानदार खेल देखा हैं। आज साऊथ अफ्रीका की पहली पारी में दो लगातार विकेट गिरने के बाद रीजा हैंड्रिक्स और ऐ़डम मॉर्क्रम (AIDEN MARKARAM) ने टीम को दबाव से निकालते हुए 129 रनों एक लंबी साझेदारी खेल टीम को आगे ले गए।

उसी तरह भारत की पारी में भी दो लगातार विकेट गिरने से भारत मुसीबत में आ गई थी। लेकिन श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के बीच हुई 161 रनों की साझेदारी ने भारत को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच 11 अक्टूबर को अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच के लिए खिलाड़ियों को सिर्फ एक दिन मिला हैं। और वो एक दिन यात्रा करते हुए ही बितने वाला हैं। देखना दिलचस्प होगा कौन इस सीरीज पर अपना हक जमाएगा।

Tags: केशव महाराज, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका,