क्रिकेट नहीं बल्कि गोल्फ के मैदान में हुआ दिग्गज धोनी और कपिल देव का मिलन, माही ने मारा शॉर्ट तो कपिल ने बजाई तालियां

कपिल देव (KAPIL DEV) और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारतीय क्रिकेट (INDIAN CRICKET) के सबसे चमकते सितारे हैं। दोनों के योगदान से भारतीय क्रिकेट अब तक फल-फूल रहा हैं। कपिल देव ने 1983 में भारत को पहला विश्व कप जीतवाकर एक नए भारत की कल्पना की थी। धोनी ने अपने कार्यकाल में तीनों बड़े टूर्नामेंट भारत को जीतवाकर एक नया इतिहास और कीर्तिमान रचा।
दोनों ही खिलाड़ी अपने शानदार योगदान के बाद क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। लेकिन दोनों को ही क्रिकेट के अलावा बाकी अन्य खेलों में रूचि रहती हैं। हाल ही में धोनी गोल्फ खेलते हुए नजर आए और कपिल देव उन्हें देखकर तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने खेला गोल्फ
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी काफी रूचि रखते हैं। धोनी को हमने फुटबॉल खेलते हुए भी देखा हैं, लेकिन धोनी अब गोल्फ में भी अपना सिक्का आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल कपिल देव ग्रैंट थ्रियोनशन का आयोजन किया गया। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने भी हिस्सा लिया हैं।
धोनी जिस पर भी हाथ लगाते हैं वह उसमें जलवा दिखाते हुए नजर आते हैं। धोनी ने गोल्फ खेलते हुए भी अपना शानदार अंदाज दिखाया। धोनी ने इस खेल को खेलते हुए कुछ गजब के शॉर्ट्स मारें। जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैं। लेकिन आपको बता दें यह पहली बार नहीं जब धोनी गोल्फ में अपना जलवा दिखा रहे हैं।
क्रिकेट के दो दिग्गजों का मिलन देखकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में तो नहीं लेकिन दूसरे खेल के मैदान फैंस को दोनों को साथ देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यहां देखें धोनी के गोल्फ खेलने का वीडियो-
https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1575750538423324672?s=20&t=czoi8jV4mx6U7gqNQNGFRA
Tags: कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,