न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ केन विलियमसन भारत दौरे पर नहीं आएंगे। केन विलियमसन भारत दौरे पर न आकर पाकिस्तान में टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कीवी टीम जनवरी में ही वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत आएगी। विलियमसन पाकिस्तान से ही अपने देश लौट जाएंगे और भारत नहीं आएंगे।
पिछले हफ्ते दिया था इस्तीफा
रविवार को न्यूजीलैंड टीम ने ऐलान किया कि टी20 टीम के कप्तान विलियमसन भारत के दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे। विलियमसन ने पिछले हफ्ते ही टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह बाकी दोनों फॉर्मेट में टीम के कप्तान बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन सिर्फ पाकिस्तान की वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। उनकी जगह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लॉथम भारत में वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम की कमान संभालेंगे।
केन विलियमसन के साथ तेज गेंदबाज टिम साउदी भी पाकिस्तान दौरे के बाद वापस लौटेंगे और वह भी भारत नहीं आएंगे। इन दोनों के अलावा टीम के मुख्य कोच गैरी स्टड को भी भारत दौरे से आराम दिया गया है। वहीं, ऑलराउंडर हेनरी शिपली को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में हिस्सा बनाया गया है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज आईपीएल 2023 से पहले खेली जाएगी।
टीम इंडिया (Team India) अगले तीन महीनों में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू होगा। इस सीरीज में कप्तान का चेहरा बदला हो सकता है। उनकी जगह वनडे सीरीज में टॉम लाथम (Tom Latham) को कप्तान बनाया गया है। वहीं, केन विलियमसन पाकिस्तान दौरे में कप्तान रहेंगे।
ऐसी रहेगी न्यूजीलैंड की टीम
टीम इंडिया सीरीज के लिए भारतीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, एच शिप्ली खेलेंगे।
