काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान हुआ बम धमाका, 2 लोगों की हुई मौत, इन बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी की खबर भी आ रही सामने

काबुल इंटरनेशनल स्टेडियमः अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) की राजधानी काबुल (KABUL) में शुक्रवार 29 जुलाई को आलोकोजे काबुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस धमाके में 2 लोगों के मारे जाने की खबर के साथ कई लोगों के जख्मी होने की खबर भी सामने आई हैं। अफगानिस्तान में यह धमाका शापेजा क्रिकेट लीग (SHPAGEZA CRICKET LEAGUE) मैच के दौरान हुआ हैं।
इस घटना के वक्त संयुक्त राष्ट्र के सदस्य भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। विस्फोट के बाद खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को एक बंकर में ले जाया गया था।
काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ बम धमाका
अफगानिस्तान में जब से तालिबान ने कब्जा किया हैं तब से ही वहां की स्थितियां काफी ज्यादा खराब चल रही हैं। तालिबान के कब्जे के बाद से ही वहीं की क्रिकेट टीमों को भी मुसिबतों से गुजरना पड़ रहा हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में बम धमाका हुआ हैं। यह धमाका शापेजा क्रिकेट लीग (SHPAGEZA CRICKET LEAGUE) के पामीर जल्मी (PAMIR ZALMI) और बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स (BAND-E-AMIR DRAGONS) के बीच खेले जा रहे एक मैच के दौरान हुआ।
अचानक हुए इस बम धमाके से चारों तरफ त्रासदी छा गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बम धमाके में 2 लोगों के मारे जाने की खबर और 13 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई हैं। इस घटना से जुड़ी एक और खबर यह भी सामने आ रही हैं कि इसमें ग्रेनेड जैसे पदार्थ का भी इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके से जुड़े विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
दूसरी बार काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ ऐसा धमाका
काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (KABUL INTERNATIONAL CRICLET STADIUM) में हुए इस बम धमाके से हर कोई दहशत में हैं, इस निंदनीय घटना ने घर बैठे लोगों को भी काफी ज्यादा परेशान किया हैं। सब यही उम्मीद कर रहे हैं हर कोई सुरक्षित हो और ऐसी घटना दोबारा ना हो। हम आपको बता दें कि हाल ही में काबुल में हुई यह घटना यहां पर पहली बार नहीं हुई हैं।
ऐसा ही धमाका यहां पहले भी हो चुका हैं। यह दूसरी बार है जब एक बम विस्फोट से काबुल स्टेडियम दहशत में आया हैं। 2017 में, एक घरेलू टी 20 क्रिकेट मैच के दौरान काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम के पास एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की की जा चुकी हैं पुष्टि
काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए धमाके के लगभग 2 घंटे के अंतराल के बाद मैच वापस से शुरू हुआ था। इन दो घंटों में स्टेडियम की पूरी तरह से जांच और स्टेडियम को साफ किया गयाछ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टॉफ के सुरक्षित होने की पुष्टि की थी। आपको बता दें अफताब आलम, शापूर जादरान, दौलत जादरान जैसे खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे।
अफगानिस्तान में 2021 में तालिबानियों ने कब्जा किया था, इन्होने अफगानिस्तान के कई धार्मिक जगहो को निशाना बनाकर यहां पर कब्जा किया था। काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाके से पहले हाल ही में करता परवन गुरूद्वारा के पास भी बम धमाका देखने को मिला था।
Tags: अफगानिस्तान, काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम,