पत्रकार ने कप्तान रोहित शर्मा को ‘भगौड़ा’ कह पार की सारी हदें, फैंस ने लगा दी अक्ल ठिकाने

By Twinkle Chaturvedi On June 23rd, 2022
पत्रकार ने कप्तान रोहित शर्मा को 'भगौड़ा' कह पार की सारी हदें, फैंस ने लगा दी अक्ल ठिकाने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन के बाद ब्रेक लिया था। जिसकी वजह से वो साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इस सीरीज के लिए केएल राहुल (KL RAHUL) को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन वो भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए। फिर उनकी जगह ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भारत (INDIA) की कप्तानी सौंपी गई।

ऋषभ की कप्तानी में भारत ने अपनी ही जमीं पर अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज को 2-2 से बराबर की थी। सोशल मीडिया में हाल ही में एक विडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक पत्रकार ने रोहित शर्मा को भगौड़ा कह दिया हैं। जिससे हिटमैन के फैन काफी गुस्से में आ गए हैं।

पत्रकार ने रोहित शर्मा को कह दिया भगौड़ा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। रोहित अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में भारत के लिए कप्तानी करते दिख रहे हैं। आईपीएल के बाद भारतीय टीम साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलती नजर आई थी।

जिसमें भारत के काफी सारे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्म्द शमी (MOHAMMAD SHAMI) को आराम दिया गया था। लेकिन रोहित शर्मा के सीरीज में आराम की खबर कुछ पत्रकारों को रास नहीं आई। एक टीवी पत्रकार ने रोहित के छुट्टी को लेकर उन्हें भगौड़ा कह दिया।

एक पत्रकार का रोहित को ऐसा कहना शोभा नहीं देता हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विडियो से फैंस काफी आक्रोश में आ गए हैं। फैंस पत्रकार को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। कुछ फैंस ने बीसीसीआई से इस चीज़ पर कड़ा कदम उठाने की बात भी कही हैं।

फैंस ने जमकर लगाई पत्रकार को लताड़

https://twitter.com/Sauravydavbnt/status/1539820006581477376?s=20&t=6dBNSzcItbDKt24djFMZBg

 

 

Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, बीसीसीआई, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version