IND vs PAK: झूलन गोस्वामी का सोशल मीडिया पर चला एक बार फिर से जादू, पाकिस्तान की टीम का फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक

By Aditya tiwari On March 6th, 2022
झूलन गोस्वामी

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. जहाँ पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए. जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रन बना सकी और 107 रनों से मैच हार गई. सोशल मीडिया पर जहाँ झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) का जलवा रहा तो वहीं पाकिस्तान की टीम को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

झूलन गोस्वामी सोशल मीडिया पर छाई तो वहीं ट्रोल हुई पाकिस्तानी टीम

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने 52 रनों की पारी खेली. वहीं अतं में पूजा वस्त्राकार ने 67 रन बनाए तो उनका साथ देते हुए स्नेह राणा ने भी नाबाद 53 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 244 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के लिए निदा डार (NIDA DAR) और नसरा संधू ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.

लक्ष्य की पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी. भारतीय टीम के लिए झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. राजेश्वरी गायकवाड़ (RAJESHWARI GAYAKWAD) ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही 107 रनों की बड़ी जीत मिली. सोशल मीडिया पर झूलन का जलवा देखने को मिला, वहीं पाकिस्तान की टीम जमकर ट्रोल हुई.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Rishi56506513/status/1500360348863373313?s=20&t=zwQYVO19feJe-TwprDNw6w

https://twitter.com/cypher_nxxt/status/1500365346649219074?s=20&t=xBuaYYIuZBKFsc3qzWgbAw

Tags: झूलन गोस्वामी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, राजेश्वरी गायकवाड़,
Exit mobile version