IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह और शमी के सामने बुरी तरह पिट गई इंग्लैंड की टीम, फैंस ने सोशल मीडिया में दिए मजेदार रिएक्शन
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह और शमी के सामने बुरी तरह पिट गई इंग्लैंड की टीम, फैंस ने सोशल मीडिया में दिए मजेदार रिएक्शन

जसप्रीत बुमराहः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया हैं। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को पूरे तरीके से धराशायी कर दिया।

इंग्लैंड की टीम आज 50 ओवर के खेल में 25 ओवर तक ही टिक पाई। इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI)  के शानदार गेंदबाजी अटैक के सामने इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से ध्वस्त दिखी। सोशल मीडिया में फैंस ने बुमराह की गेंदबाजी पर जमकर प्रतिक्रिया दी हैं।

जसप्रीत बुमराह और शमी की गेंदबाजी के कायल हुए फैंस

टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने आज वनडे सीरीज की शुरूआत की। आज भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया था। लेकिन 50 ओवर के खेल में इंग्लैंड की पारी आधे ओवर तक ही पहुंच पायी। बल्लेबाजों की पारी शुरू होने से पहले ही खत्म होती नजर आई।

भारत के गेंदबाजों ने आज कमाल का खेल दिखाया हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड की टीम को पवेलियन भेजने का काम किया हैं। इंग्लैंड के तीन बड़े और शानदार बल्लेबाज जेसन रॉय (JASON ROY), जो रूट (JOE ROOT) और बेन स्टोक्स (BEN STOKES) अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने फैंस का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने आज 6 विकेट और मोहम्मद शमी ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार स्पेल के लिए बधाईयां देते हुए मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट