इन 4 दिग्गज़ खिलाड़ियों के बिना एशिया कप 2022 की चमक फीकी पड़ जाएगी, 2 भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

इन 4 दिग्गज़ खिलाड़ियों के बिना एशिया कप 2022 की चमक फीकी पड़ जाएगी, 2 भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

एशिया कप 2022 की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही हैं, हर टीम अपना सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी कमर कस चूकी हैं. साथ ही सबकी निगाहें एशिया कप के दौरान होने वाले भारत पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं. एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी इस एशिया कप में अपना खेल दिखाने में असमर्थ होंगे.

एशिया कप 2022 में कुछ अनुभवी और धाकड़ खिलाड़ी अपनी चोट के चलते इस टूर्नामेंट में अपना खेल नहीं दिखा सकेंगे, ऐसे में एशिया कप की चमक मानो फीकी पड़ गई हो, आज हम उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जो चोट की वज़ह से टीम से बहार हुए हैं.

1. जसप्रीत बुमराह

बात करें टीम इंडिया की तो, भारतीय टीम के साथ BCCI ने 8 अगस्त को ही टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम इंडिया की घोषणा कर दी थी. इसके साथ ही बोर्ड ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट की बात भी की जिसकी वज़ह से भारतीय टीम और फैंस को जोरदार झटका लगा. बुमराह की गैर-मौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी से बड़ा मैच विनिंग क्रिकेटर बहार हो गया.

2. हर्षल पटेल

आपको बता दें की, जसप्रीत बुमराह निश्चित रूप से टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज हैं, लेकिन भारत को एक और झटका लगा हर्षल पटेल के रूप में लगा. हर्षल का इस टूर्नामेंट के लिए चुना जाना तय था क्योंकि T20 में उन्होंने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में अपनी खास जगह बनाई है. लेकिन चोट के चलते वे इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

3. शाहीन शाह अफरीदी

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट और खास तौर पर भारत-पाकिस्तान मुकाबले की चमक मानो फीकी पड़ गई हैं. इसे चमक को एयर भी फीका किया पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी पेसर शाहीन शाह अफरीदी की चोट ने, शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. हालांकि, शाहीन अफरीदी ने पिछले साल विश्व कप में भारत को हराने में बड़ी भूमिका निभाई थी और ऐसे में इस बार उनके खिलाफ टीम इंडिया से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद भी लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा होना अब संभव नहीं दिख रहा.

4. दुष्मंता चमीरा

भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम के रफ्तार के सौदागरों के बाहर होने के साथ ही श्रीलंका से भी बुरी खबर आई. श्रीलंकाई पेस बैटरी के अगुवा और कई सलामी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन चुके दुष्मंता चमीरा 22 अगस्तको ही चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. चमीरा को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अभ्यास के दौरान पैर में लगी एक चोट के कारण वह टीम से बहार बाहर हो गए. जाहिर तौर पर इन दिग्गज़ खिलाड़ियों के बाहर होने से टूूर्नामेंट का रोमांच थोड़ा कम होगा.

READ MORE: T20 वर्ल्ड कप से पहले ही सामने आई टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी, टूट सकता है ट्रॉफी जीतने का सपना