ASIA CUP 2022: एशिया कप से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, जसप्रीत बुमराह इस कारण के चलते हुए बाहर

ASIA CUP 2022: एशिया कप से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, जसप्रीत बुमराह इस कारण के चलते हुए बाहर

जसप्रीत बुमराहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। अब तक इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई हैं।

आज 8 अगस्त को टीम की घोषणा होने वाली हैं। लेकिन घोषणा से पहले भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) एशिया कप से पीठ के चोट के कारण चलते बाहर हो गए हैं।

एशिया कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

एशिया कप की शुरूआत 27 अगस्त से होने जा रही हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ 28 अगस्त को  खेलते हुए नजर आने वाली हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) पीठ के चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई के साथ बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की हैं-

“जसप्रीत बुमराह की पीठ में चोट है और वह एशिया कप में नहीं खेलेंगे। वह हमारे मुख्य गेंदबाज हैं और हम चाहेंगे कि वह टी 20 विश्व कप से पहले वापस एक्शन में आ जाएं। हम उन्हें एशिया कप और चोट में जोखिम में नहीं डाल सकते। बढ़ सकता है।”

टी20 विश्व कप से पहले बुमराह से ठीक होने की उम्मीद

केएल राहुल (KL RAHUL) के खेलने के ऊपर अभी भी संशय बना हुआ हैं, ऐसे में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की खबर परेशान करने वाली हैं। एशिया कप में अब बुमराह को आवेश खान (AVESH KHAN) या फिर अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जैसे खिलाड़ी रिप्लेस करते नजर आ सकते हैं। क्योंकि हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) भी चोटिल होकर बाहर ही नजर आते दिख रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह को पीठ की समस्या कुछ साल पहले भी हो चुकी हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट टी20 विश्व कप के लिए जसप्रीत बुमराह को सेफ रखना चाहती हैं, इसलिए बुमराह एशिया कप में खेलते दिखाई नहीं देंगे। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे में खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद से वो वेस्टइंडीज दौरे से टीम से बाहर चल रहे थे। बुमराह नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंग्लुरू में समय बिताते नजर आएंगे। जहां वो सिंतबर और अक्टूबर में साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीरीज से पहले फिट होते नजर आएंगे।