जसप्रीत बुमराह आज रात बैंग्लोर के लिए भरेंगे उड़ान, NCA रिपोर्ट बदल सकती हैं सारा खेल जानें पूरा माज़रा

By Twinkle Chaturvedi On September 29th, 2022
Jasprit Bumrah के चोटिल होने पर इन 2 तेज़ गेंदबाजों की चमक गई किस्मत, मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टिकेट

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) का स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से बाहर होना इस वक्त देश और दुनिया की सबसे बड़ी खबर बनी हुई हैं। उनके वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा हैं। जिसके चलते फैंस जमीन-आसमान एक करते हुए नजर आ रहे हैं।

एशिया कप (ASIA CUP) के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप में भी बुमराह की कमी खलने वाली हैं। जबसे बुमराह के चोटिल होने की खबर आई हैं। हर कोई हैरान हैं कि उनको यह चोट लगी कैसे। अगर वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए थे तो आस्ट्रेलिया के खिलाफ फिट कैसे हुए थे और 2 मैच खेलकर वह चोटिल कैसे हुए।

यह सारे सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें बुमराह आज रात एनसीए (NCA) बेंग्लोर जाने वाले हैं। जिसके बाद सारी तस्वीरें साफ होने वाली हैं। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

आज एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) आज एनसीए (NCA) बैंग्लोर के लिए प्रस्थान कर वहां रिपोर्ट करेंगे। जिसके बाद 40 से 48 घंटों के बाद उनके चोट से जुड़ी सारी तस्वीरें साफ होने वाली हैं। यह भी पता चल जाएगा कि बुमराह आखिर कितने समय तक मैदान के लिए बाहर रहेंगे। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा हैं कि सर्जरी की जरूरत शायद ना पड़े।

इसलिए उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद भी जताई जा रही हैं। लेकिन यह सब तभी साफ होगा जब एनसीए की रिपोर्ट सामने आएगी। जसप्रीत बुमराह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच खेलते हुए नजर नहीं आए थे। जिसके बाद से ही दाल में कुछ काला नजर आने लगा था।

आज बीसीसीआई (BCCI) के सूत्र द्वारा मिली जानकारी ने तहलका मचा दिया हैं। बुमराह के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) का नाम सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ रहा हैं। उनके जल्द ही टीम से जुड़ने की खबर भी सामने आ रही हैं।

एनसीए रिपोर्ट बदल सकती हैं खेल

जब से बीसीसीआई को जसप्रीत बुमराह की परेशानी के बारे में पता चला हैं तब से ही वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। एनसीए के डॉक्टर सारी जांच होने के बाद इस मामले में अपनी रॉय रखते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों की रिपोर्ट का आंकलन सही नही हुआ हैं। खिलाड़ी तय किए गए समय से पहले ठीक होते हुए नजर आए हैं।

जसप्रीत बुमराह के चोट के बारे में ऐसा कहा जा रहा हैं कि 6 महीना लग सकता हैं उनको ठीक होने में लेकिन अभी उम्मीद जताई जा रही हैं कि कुछ ठीक हो जाए। इसलिए एनसीए रिपोर्ट बहुत बड़ा रोल अदा करने वाली हैं। अभी वर्ल्ड कप को शुरू होने में तीन हफ्ते भी बचे हैं ऐसे में बुमराह की रिपोर्ट में अगर एक सकारात्मकता दिखती हैं तो बुमराह की वापसी नजर आ सकती हैं।

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version