जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों की नींद उड़ाने के लिए अभी से आए मूड में, तूफानी वीडियो हुआ वायरल

By Twinkle Chaturvedi On September 16th, 2022
जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों की नींद उड़ाने के लिए अभी से आए मूड में, तूफानी वीडियो हुआ वायरल

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए थे। बुमराह भले ही किसी सामान्य मैच से बाहर रहें या किसी बड़े टूर्नामेंट से बुमराह की कमी टीम को हमेशा ही खलती हुई नजर आती हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से पहले जसप्रीत बुमराह शानदार वापसी के लिए तैयार हैं।

बुमराह आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA), साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के बड़े मैच विनर बनते हुए नजर आएंगे। बुमराह ने हाल ही में अपने अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया हैं। जो कि विरोधियों को चुनौती दे रही हैं।

जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी के लिए भरी हुंकार

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH)आखिरी बार जुलाई में हुए इंग्लैंड दौरे में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरे के बाद से ही जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर ही चल रहे थे। फिर इसके बाद जब वो एशिया कप से बाहर हुए फिर भारत को बड़ा झटका लगा था। जसप्रीत बुमराह ने अपना काफी समय रिहैब में बिताया। जिसके बाद वह फिट होकर भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

जसप्रीत बुमराह आस्ट्रेलिया , साऊथ अफ्रीका के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में वीडियो शेयर किया हैं। जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा हैं- “आप काम करे आपको वह मिलेगा जिसकी आपको जरूरत हैं वहीं आप मेहनत करें तो आपको वह मिलेगा जो आप चाहते हैं।”

बुमराह के इस वीडियो को देखकर विरोधी देशों की हवाईयां की उड़ गयी होगी। अब बुमराह की यॉर्कर का सामना करने के लिए विरोधी टीमों को भी अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। बुमराह के ऊपर अब भारतीय टीम की गेंदबाजी क्रम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी होगी। जिस पर बुमराह खड़े उतरते जरूर नजर आएंगे।

यहां देखें वीडियो-

 

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version