Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: वैसे तो इंग्लैंड के ओवल मैदान पर WTC फाइनल शुरू हो चुका है. इस फाइनल मैच के लिए सभी खिलाड़ी और दर्शक बहुत उत्सुक हैं. बता दें की, इसी बीच खेल जगत से एक बुरी खबर भी सामने आई है. इस बीच अब वर्ल्ड कप विनर बॉलर श्रीसंत का भी बड़ा बयान सामने आया है उनका  मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की कमी इंडियन टीम को काफी खलेगी.

Jasprit Bumrah ने सोशल मीडिया पर लिखा लंबा चौंडा पोस्ट, अब हो रहा वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक, संन्यास के बाद अब बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है. वो उस पोस्ट में काफी  भावुक दिख रहे हैं. वैसे जानकारी के लिए बता दें की, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं.

उनकी कमी के बारे में श्रीसंत ने भी बताया है. श्रीसंत के मुताबिक टीम इंडिया इस अहम फाइनल मैच में बुमराह को काफी मिस करेगी. इसी के साथ बता दें की, जिस खिलाड़ी के लिए बुमराह ने पोस्ट किया है वो कोई और नहीं बल्कि, दिग्गज फुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविक हैं.

बुमराह ने इन्हें बताया  प्रेरणा का निरंतर स्रोत 

बुमराह (Jasprit Bumrah) कमाल के खिलाड़ी हैं. जिसमें कोई शक नहीं है. लेकिन बीते दिनों से वो चोटिल हैं जिस वजह से WTC फाइनल में नहीं नज़र आएंगे. जब दर्शकों को यह बात पता चली तो वो बुमराह को ट्रोल करने लगे.

अब बुमराह ने फुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविक को लेकर जो पोस्ट किया है उसे पढ़ने के बाद उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. बुमराह ने लिखा है की,

“मेरे लिए एक प्रेरणा का निरंतर स्रोत बनने और मेरे अंदर कभी ना हार मानने वाले रवैये खोजने में मेरी मदद करने के लिए आपको धन्यवाद. आपने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के माध्यम से खास यादें बनाई हैं जो जीवन भर जीवित रहने वाली हैं.”

 

ये भी पढ़ें: “शाहीन BUMRAH से कई गुना बेहतर हैं”, जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला ज़हर, दिया भड़काऊ बयान