एशिया कप 2022 में जसप्रीत बुमराह की जोड़ी इस तेज गेंदबाज के साथ मचायेगी धमाल, आकड़े कर रहे हैं इशारा

By Sameeksha dixit On August 6th, 2022
अर्शदीप सिंह अब एशिया कप 2022 में जसप्रीत बुमराह का साथ देने को हैं तैयार

जल्द ही एशिया कप 2022 का आगाज़ होगा और एशिया कप जीतने के लिए टीम इंडिया अपना जी-जान लगाने में जुटी है। एशिया कप में जसप्रीत बुमराह ( Jasprit Bumrah ) के साथ गेंदबाजी करते नजर आ सकते है अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ), 23 साल का यह युवा तेज़ गेंदबाज एशिया कप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बुमराह के साथ गेंदबाजी कर सकते है अर्शदीप सिंह

हाल ही में चल रही IND vs WI T-20 सीरीज़ में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शामिल नहीं थे, उनको इस सीरीज़ में ब्रेक दिया गया था। माना जा रहा है, वह सीधा एशिया कप में हिस्सा लेंगे। एशिया कप 2022 में अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Sinh ) ओर बुमराह हमें गेंदबाजी करते हुए दिख सकते है।

अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) ने वेस्टइंडीज के दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था, और पूरी टीम का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसीलिए सेलेक्टर उनको एशिया कप में शामिल करें ऐसी संभावना बनी हुई है।

वेस्टइंडीज बनाम इंडिया की सीरीज़ में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कमी को अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) बखूबी पूरी की है। इसीलिए वह एशिया कप में खेलने के प्रबल दावेदार बन गए है। अगर अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Sinh ) को टीम इंडिया में फिर से मौक़ा मिलता है तो जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान में खेलते हुए फैंस को ये दोनों गेंदबाज दिख सकते है।

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहा

अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) हालही में खेली जा रही सीरीज़ में काफी सटीक और आक्रमक गेंदबाजी कर रहे है। IND VS WI सिरीज़ के अभी 3 मैच खेले जा चुके है, जिसमें अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh ) का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस सीरीज़ में 6.91 की औसत से रन दिए ओर बदले में उन्होंने 4 विकेट भी झटके है।

सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की बात करे तो अर्शदीप ने पहले ही मैच में 6.0 की इकॉनमी से 4 ओवर गेंदबाजी की जिसमे उन्होंने 24 रन दिए बदले में 2 विकेट भी हासिल किए थे। भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ( Bhuvneshwar Kumar ) ने अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) की तारीफ़ करते हुए कहा था, कि

उनके बारे में अच्छी बात यह है कि उन्हें पता है  की वास्तव में क्या जरूरी है। किस तरह की फील्ड सेटिंग की जरूरत है, किस बल्लेबाज़ के सामने कैसे गेंदबाजी करनी है, बहुत कम नए खिलाड़ी इस तरह की परिपक्वता दिखाते है। आमतौर पर आम इस तरह की चीज़ों को खेलतें हुए सीखते हो लेकिन लगता है अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) इस तरह की परिपक्वता के साथ ही पहुँचे है।

अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ़ मैच खेला था, जिसमे उन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5.14 की इकोनॉमी से रन दिए थे और इंग्लैंड के रीस टॉपली (  Reece Topley ) ओर मैट पार्किंसन ( Matt Parkinson ) विकेट लिए थे। भारतीय टीम एशिया कप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयारी कर रही है। जिसमे जसप्रीत बुमराह ओर अर्शदीप की जोड़ी इस एशिया कप में अपना अच्छा खेल क्रिकेट प्रेमियों को दिखा सकती है।

read more: Rohit Sharma की कप्तानी में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिल पाया मौका, टीम इंडिया में खेलने के लिए देख रहे हैं अभी तक रास्ता

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार,
Exit mobile version