IPL 2022, KKR vs RCB: अनसोल्ड होने के बाद स्क्रीन पर नए रूप में नजर आए ईशांत शर्मा, फैंस ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

By Shadab Ahmad On April 1st, 2022
ईशांत शर्मा अनसोल्ड होने के बाद आईपीएल 2022 में इस रूप में आए नजर, फैंस हुए दुखी

आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्सन में अनसोल्ड पर रहे भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा  (ISHANT SHARMA) को नए रूप में देखकर सोशल मीडिया में ट्रोल शुरू हो गया। फैंस ने ईशांत शर्मा को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए। एक फैंस ने कहा कि अब बस यही देखना बाकी रह गया था। बता दें ईशांत शर्मा (ISHANT SHARMA) एक समय में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते थे।

ईशांत शर्मा स्पाॅन्सर गेस्ट के रूप में आए नजर

ISHANT SHARMA IPL 2022 MEGA AUCTION

आईपीएल (IPL) की मेगा नीलामी में ईशांत शर्मा (ISHANT SHARMA) अनसोल्ड पर रहे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनको अपनी टीम में शामिल नहीं किया। पिछले आईपीएल (IPL)में वो पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की ओर से खेले थे। मेगा ऑक्शन के बाद वो कहां है और क्या कर रहे हैं, किसी को इसकी खबर नहीं दी।

बुधवार को मैच की बड़ी स्क्रीन पर एक फोटो आई, इसमें 4 स्पाॅन्सर्स के गेस्ट नजर आ रहे थे। इसमें एक ईशांत शर्मा (ISHANT SHARMA) भी थे। फैंस ने यह फोटो देखते ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस पर ट्रोल शुरू हो गया और लोगों ने तरह तरह के कमेंट दिए।

93 आईपीएल में 72 विकेट ले चुके हैं ईशांत शर्मा

ISHANT SHARMA IPL 2022 MEGA AUCTION

ISHANT SHARMA किसी समय में भारतीय टीम के अच्छे गेंदबाजों में एक थे। उन्होंने 80 वनडे में 115 विकेट व 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड ठीक ठाक रहा है। 93 आईपीएल(IPL) मैच खेलते हुए उन्होंने 72 विकेट लिए हैं।

उनका बेस्ट स्कोर 12 रन देकर 5 विकेट लेने का है। इनका इकोनॉमी रन रेट 8.12 रहा है। इतना सबकुछ के बाद भी वो इस साल अनसोल्ड पर रहे। आज उनके स्क्रीन पर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे से यह पूछा कि क्या सच में ईशांत ही हैं, इस नए रूप में देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्ट दिए हैं।

यहां देखें कमेंट …..

Tags: ईशांत शर्मा, पंजाब किंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version