IND vs SA: खराब बल्लेबाजी के कारण ऋषभ पंत फिर हुए ट्रोल, गायकवाड़ और ईशान किशन की पारी ने सोशल मीडिया में बांध दिया समां

By Twinkle Chaturvedi On June 14th, 2022
IND vs SA: खराब बल्लेबाजी के कारण ऋषभ पंत फिर हुए ट्रोल, गायकवाड़ और ईशान किशन की पारी ने सोशल मीडिया में बांध दिया समां

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच आज 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA-VDCA STADIUM) में खेला जा रहा हैं। साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) ने टॉस जीतकर ऋषभ पंत की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। ऋतुराज गायकवाड़ के 57 रन और ईशान किशन के 54 रन की मदद से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकासान पर 179 रन बनाए है।

कप्तान ऋषभ पंत हुए ट्रोल तो ऋतुराज ईशान का देखने मिला जलवा

image

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली भारत ने साऊथ अफ्रीकी के खिलाफ सीरीज में शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। भारत के लिए आज का मुकाबला करो या मरो मुकाबला हैं। आज भारत ने पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की हैं। ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई। जिससे फैंस काफी खुश दिखाई दिए। वहीं कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) फिर बल्लेबाज के रूप में फ्लॉप साबित हुए जिससे फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

ऋतुराज गायकवाड़ पिछले दोनों मैचों में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। लेकिन वो दोनों ही मैचों में जल्दी आऊट हो गए थे। लेकिन आज सीरीज के तीसरे मैच में वो काफी अच्छे लय में दिखें। 35 गेंदों का सामना करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 चौके और 2 छक्को की मदद से 57 रनों की पारी खेली। और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी भी लगाई। जिससे फैंस ने सोशल मीडिया में उनके तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

https://twitter.com/DineshLilawat45/status/1536724322219282432?s=20&t=HwReVbmHBj8Tag6bV_cf_A

 

https://twitter.com/JERSY18TIGER/status/1536721530956177408?s=20&t=HwReVbmHBj8Tag6bV_cf_A

 

Tags: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,