ईशान किशन मैदान में ऊट-पटांग हरकत कर बुरी तरह फंसे, मुंह के बल गिरे मौजूद खिलाड़ी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, देखें वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On July 14th, 2022
ईशान किशन मैदान में ऊट-पटांग हरकत कर बुरी तरह फंसे, मुंह के बल गिरे मौजूद खिलाड़ी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, देखें वीडियो

ईशान किशनः भारतीय टीम (INDIA) इस वक्त इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में अपना शानदार खेल दिखाती हुई नजर आ रही हैं। टेस्ट मैच के बाद भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम की। टी-20 सीरीज मे कब्जा करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में अपना दम दिखाती हुई नजर आ रही हैं। पहले वनडे मुकाबलों को भारत ने 10 विकटों से जीता था। हाल ही में भारत के खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

यह वीडियो इंग्लैंंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच का हैं। ईशान इसमें स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन यह उनपर ही भारी पड़ जाता हैं और वह मुंह के बल गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंह के बल गिरे ईशान किशन…..

भारत (INDIA) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टी-20 सीरीज को धमाकेदार तरीके से खत्म किया। भारत ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) इस सीरीज के पहले टी-20 मैच में खेलते दिखाई दिए थे। उसके बाद सीनियर खिलाड़ी के आने जाने के बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ा। ईशान का तीसरे टी-20 मैच का एक विडियो वायरल हो रहा हैं।

इस विडियो में ईशान जंप लगाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल सब खिलाड़ी मस्ती-मजाक के माहौल में थे। ईशान एक खिलाड़ी के ऊपर से कूदने की कोशिश करते हैं, वह खिलाड़ी भी अपनी कमर झुकाए खड़े रहता हैं। लेकिन ईशान इस करतब में फेल हो जाते हैं वह मुंह के बल धड़ाम से गिर जाते हैं।

ईशान किशन के इस करतब के अंजाम को देखकर साथी खिलाड़ी और खुद ईशान जोर जोर से हंसने लगते हैं। कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाता हैं। सबसे अच्छी बात यह रही कि ईशान को चोट नहीं आई, वह बिल्कुल टीक हैं। ईशान जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

यहां देखें विडियो

 

Tags: ईशान किशन, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version