इरफान पठान को लाल सिंह चड्डा और आमिर खान की तारीफ करना पड़ गया महंगा, भड़के फैंस ने जमकर लगाई क्लास

By Twinkle Chaturvedi On August 13th, 2022
इरफान पठान को लाल सिंह चड्डा और आमिर खान की तारीफ करना पड़ गया महंगा, भड़के फैंस ने जमकर लगाई क्लास

इरफान पठानः बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (AMIR KHAN) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (LAAL SINGH CHADDHA) 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन सिनेमाघरों में रिलिज कर दी गई हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान (KAREENA KAPOOR KHAN) मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा आमिर की बहुचर्चित मूवी में से एक हैं, इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

फिल्म के रिलिज होने के बाद फैंस इसे बॉयकाट करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए जल्दी शेयर की। जिसके बाद इरफान को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

इराफन पठान ने देखी लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाते हैं, वह फिल्म में अपनी अदाकारी से जान डाल देते हैं। लाल सिंह चड्ढा फिल्म जो हाल ही में रिलिज हुई हैं, जिसे लेकर फैंस लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर (MONTY PANESAR) ने लाल सिंह चड्ढा देखकर आमिर खान की फिल्म की क्लास लगाई थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज खिलाड़ी व कमेंटटेटर इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने भी आमिर खान की मूवी देखी। जिसके बाद टि्वटर में अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। जिसके बाद इरफान सोशस मीडिया में काफी ज्यादा ट्रोल किए गए। एक ओर लोग आमिर की मूवी को बैन करने की मांग कर रहे, दूसरी ओर इरफान ने फिल्म को देखने की मांग करते हुए, फिल्म और आदाकारी की तारीफ की हैं। इऱफान ने लिखा हैं कि-

“लाल सिंह चड्ढा देखकर मजा आ गया। लाल अपनी मासूमियत से आपको दीवाना बना लेगा। आमिर खान हमेशा की तरह कैरेक्टर को परफेक्शन के साथ किया हैं। कमाल की फिल्म हैं।”

इरफान पठान को फैंस ने किया बुरी तरह से ट्रोल

लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद ट्विट करना इरफान को काफी ज्यादा महंगा पड़ गया हैं। इरफान हमेशा अपने ट्विट से ट्रोलिंग का शिकार या फिर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। एक यूजर ने इरफान के ट्विट पर लिखा हैं- “आपका टेस्ट खराब हैं”, तो अगले यूजर ने लिखा- “घटिया को अच्छा कहने से अच्छा नहीं होगा”। वही यूजर्स ने इरफान पर ट्विट कॉपी करने का आरोप भी लगाया हैं। यहां देखें फैंस के ट्विट-

Tags: आमिर खान, इरफ़ान पठान, भारतीय क्रिकेट टीम, लाल सिंह चड्ढा़,