IND vs IRE: एंड्रयू बालबर्नी ने इन खिलाड़ियो को बताया शर्मनाक हार का जिम्मेदार, हेरी टेक्टर के बारे में कह दी यह बड़ी बात

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) की टीम आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं।
एंड्रयू बालबर्नी की टीम आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) की शानदार पारी से भारत ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं।
हम शुरूआत में अच्छे नहीं थे- एंड्रयू बालबर्नी
आयरलैंड(IRELAND), भारत (INDIA) के साथ दो मैचों की टी-20 खेल रही हैं। जिसका आज पहला मुकाबला था पहले टी-20 मुकाबले में भारत से 7 विकेट से हार के बाद आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-
” जब आप अंदर आने के बाद अपना अभ्यास करते हैं, तो आप खेलना चाहते हैं। चीजों को तैयार करने और खेल को आगे बढ़ने देने के लिए ग्राउंडस्टाफ को श्रेय। यह पहली पारी में सहायक परिस्थितियों में गेंदबाजी करने वाले उच्च श्रेणी के गेंदबाज थे। हम शुरुआत में उतने अच्छे नहीं थे। बल्लेबाजी क्रम में विश्वास है। हैरी वनडे में बेहतरीन रहे हैं और यहां भी शानदार रहे हैं।”
ऐसा रहा भारत बनाम आयरलैंड टी-20 सीरीज का पहला मैच
भारत आयरलैड दौरे पर हैं जिसमें वो दो टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही हैं। आज 26 जून को सीरीज का पहला मैच था। भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश होने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ जिसके बाद खेल को 12 ओवर का कर दिया गया।
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की। एंड्रयू बालबर्नी के टीम आयरलैंड के बल्लेबाज हेरी टेक्टर ने 64 रनों की शानदार पारी खेल टीम को 108 के स्कोर पर पहुंचाया। बल्लेबाजी करने के लिए भारत को ईशान किशन ने अच्छी शुरूआत दी।
दीपक हुड्डा की 47 और हार्दिक पंड्या की 24 रनों की पारी ने भारत की जीत में भूमिका निभाई। हार्दिक पंड्या पहली बार भारत की कप्तानी करने उतरे थे। पहले मैच में पहली जीत पंड्या के आत्मविश्वास को बढ़ने का काम करेगी। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को 9 बजे से खेला जाएगा।
Tags: आयरलैंड क्रिकेट टीम, एंडी बालबर्नी, दीपक हुड्डा, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,
