IRANI TROPHY 2022: ईरानी ट्रॉफी के तीसरे दिन सौराष्ट्र की वापसी! पहली पारी में 98 पर ढेर होने के बाद अब रेस्ट ऑफ इंडिया से 92 रन आगे

By Akash Ranjan On October 3rd, 2022
IRANI TROPHY 2022: ईरानी ट्रॉफी के तीसरे दिन सौराष्ट्र की वापसी! पहली पारी में 98 पर ढेर होने के बाद अब रेस्ट ऑफ इंडिया से 92 रन आगे

ईरानी ट्रॉफी (IRANI TROPHY 2022) में सौराष्ट्र (SAURASTRA) और रेस्ट ऑफ इंडिया (REST OF INDIA) के बीच बीते 1 अक्टूबर से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot) में मैच खेला जा रहा है। पहले दिन मेजबान सौराष्ट्र की टीम महज 98 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद मेहमान रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने पहली पारी में 374 रन पर ऑल आउट हो गई।

इसके बाद आज इस मैच के तीसरे दिन सौराष्ट्र ने बढ़िया बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन दिखाया और दिन के खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए है। सौराष्ट्र के इस स्कोर के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया पर 92 रनो की लीड मिल चुकी है। अब कल यानी 4 अक्टूबर को इस मैच का आखिरी दिन है। चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी।

दूसरी इनिंग में सौराष्ट्र की पारी, 368-8

रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में महज 98 पर ढ़ेर होने के बाद सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी इनिंग की शुरूआत की। जहां एक वक़्त पर लग रहा था कि दोबारा सौराष्ट्र की टीम घुटने टेक देगी। लेकिन दूसरी पारी में सौराष्ट्र की टीम ने ज़बरदस्त वापसी की। टीम को शुरूआती झटके ज़रूर लगे 49 रनों के अंदर अपने दो विकेट खो दिए। जिसमे सलामी बल्लेबाज़ हरविक देसाई (HARVIK DESAI) 20 रन और स्नेल पटेल (SNELL PATEL) 16 रन बनाकर एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे।

तीसरे दिन की शुरआत के लिए अच्छी नहीं रही और चिराग जानी (CHIRAG ZANI) 23 गेंदों पर 3 रन और डीए जडेजा (DA JADEJA) 22 गेंदों पर 25 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद पुजारा भी 9 गेंदों पर महज 1 रन बना कर आउट हुए। लेकिन फिर मैदान पर आये शेल्डन जैक्सन और अर्पित वासवदा। दोनों ने मिल कर सौराष्ट्र की पारी को सवारा। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद दोनों अपने शतक से चुके। शेल्डन जैक्सन 117 गेंदों पर 71 रन बना कर आउट हुए वही, अर्पित वासवदा 127 गेंदों में 55 रन बनाये।

इसके बाद प्रेरक मांकड़ी ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की उन्होंने 83 गेंदों पर 72 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये जयदेव उनादकट ने भी अपने हाँथ खोले और अर्धशतक जड़ा। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक कप्तान जयदेव उनादकट 116 गेंदों पर 78 रन बना कर और पार्थ भुटो 11 गेंदों पर 6 रन बना कर नाबाद है।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में बनाये 374 रन

रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले दिन सौराष्ट्र को 98 रनों पर ऑलआऊट करने के बाद बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। पहले दिन टीम सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) के शानदार शतक से 205 रन पर थी। जिसे आज टीम ने आगे बढ़ाते हुए 374 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की हैं। सरफराज खान अपने शतक से आज भी क्रिज पर टिके हुए थे। लेकिन आज वो 138 रनों के स्कोर पर आऊट हो गए।

हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) कल 62 रनों के साथ नाबाद थे आज वो अपनी पारी 82 रनों तक ले गए और चिराग जानी के हाथों आऊट हो गए। जयंत यादव (JAYANT YADAV) के 37 रनों और सौरभ कुमार (SAURABH KUMAR) के 55 रनों की मदद से रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 374 रनों तक पहुंची। जो की सौराष्ट्र के लिए एक विशाल स्कोर हैं।

Tags: ईरानी ट्रॉफी 2022, रेस्ट ऑफ इंडिया, सौराष्ट्र,