IPL 2022, RCB vs LSG: विराट कोहली से बीच मैदान पर मिलने पहुंचे एक फैन को पुलिस ने कंधे पर उठाया, कोहली का मजेदार रिएक्शन वायरल

By Twinkle Chaturvedi On May 26th, 2022
3 भारतीय दिग्गज जो विदेशी लीग में कर सकते हैं कप्तानी, तीसरे नंबर पर हैं ये धुरंधर बल्लेबाज !

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 25 मई 2022 को खेला गया। कल के मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली से मिलने एक फैंस मैदान में घुस गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पाटीदार के नाबाद 112 रनों की मदद से 20 ओवर में 204 रन बनाए। लखनऊ सुपर जाइंट्स 20 ओवर में 193 रन ही बना पायी। आरसीबी ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया है। बैंगलोर इस जीत के साथ सीधे आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पहुंच चुकी हैं।

विराट कोहली से मिलने पहुंचा फैन पुलिस ने उठा कर किया बाहर

आईपीएल एलिमिनेटर का मुकाबला कल लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन में खेला जा रहा था। आरसीबी दूसरी पारी में फील्डिंग कर रही थी। तभी विराट कोहली से मिलने एक फैन बीच मैंदान में अंदर घुस गया। पुलिस फोर्स ने समय रहते उस फैन को मैदान से उठा कर लेकर गए।

इस पर विराट कोहली के रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींचा। जब पुलिस ने फैन को कंधे में उठाया ये देखकर विराट कोहली खूब जोर-जोर से हंसने लगे। हंसते हंसते विराट कोहली मैदान पर ही बैठ गए। और फिर बाद में इस चीज की नकल करते हुए भी दिखाई दिए।

यहां देखें विराट कोहली का रिएक्शन

आरसीबी बहुत करीब है अपने पहले आईपीएल टाइटल के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लीग चरण के आखिरी तक 14 मैचों में 8 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर खत्म किया था। एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है। रजत पाटीदार के नाबाद 112 रन से आरसीबी 204 के स्कोर पर पहुंची थी। गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जोश हेजलवुड के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी यह मुकाबला 14 रनों से जीत गयी।

आरसीबी ने अब तक 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला हैं। दुर्भाग्यवश तीनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं। आईपीएल 2022 के सीजन में आईपीएल ट्राफी से आरसीबी बस 2 जीत दूर है। उम्मीद रहेगी कि अपने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर आरसीबी इस बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सके।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाइंट्स, विराट कोहली,
Exit mobile version