CSA LEAGUE 2023: साऊथ अफ्रीका में अगले साल से शुरू होगा मिनी IPL, इन आईपीएल टीमों ने CSA लीग के लिए खरीदी टीमें

By Twinkle Chaturvedi On July 19th, 2022
CSA LEAGUE 2023: साऊथ अफ्रीका में अगले साल से शुरू होगा मिनी IPL, इन आईपीएल टीमों ने CSA लीग के लिए खरीदी टीमें

भारत (INDIA) की आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) (IPL) क्रिकेट की दुनिया सी सबसे चर्चित लीग जिसकी कामयाबी को देखते हुए कई देशों ने अपने देशों में क्रिकेट लीगों की शुरूआत की। अब इसी कड़ी में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) भी पीछे नहीं रही हैं, साऊथ अफ्रीका जल्द ही अगले साल से सीएसए (CSA T20) घरेलू टी-20 लीग की शुरूआत करने जा रही हैं। इस आगामी लीग के लिए भारत के आईपीएल टीम के मालिकों ने टीम खरीदने के लिए रूचि दिखाई दी हैं।

आईपीएल टीम के मालिकों ने साऊथ अफ्रीका के घरेलू लीग में खरीदी टीम

टी-20 क्रिकेट के बढ़ती प्रसिध्दि और सफलता के चलते आज हर देश घरेलू क्रिकेट लीग की शुरूआत कर रही हैं। साऊथ अफ्रीका जल्द ही अपनी घरेलू टी-20 लीग की शुरूआत करने वाली हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (SOUTH AFRICA CRICKET BOARD) अगले साल जनवरी से अपनी घरेलू क्रिकेट लीग की शुरआत करने जा रही हैं। जिसकी तैयारियां बोर्ड ने शुरू कर दी हैं। सीएसए लीग के लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। मीडिया में इस वक्त लीग से जुड़ी खबरें जोर पर चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार इस लीग के लिए आईपीएल (IPL) टीम के मालिकों ने दिलचस्पी दिखाते हुए टीम खरीदी हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लगभग आईपीएल के बड़े ओनरों ने सीएसए लीग के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई हैं।

साऊथ अफ्रीका लीग अगले साल शुरू होगी, लेकिन इससे पहले ही यह लीग विवादों में आ गई हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अगले साल आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ खेले जाने वाली वनडे सीरीज को रद्द कर दिया हैं। जो कि विश्व कप 2023 सुपर लीग का हिस्सा भी हैं।

आईपीएल टीमों ने खरीदी ये टीमें

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के मालिक अंबानी परिवार, दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के पार्थ जिंदल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एन. श्रीवानसन, लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के संजीव गोयनका, सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के मारन परिवार और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  के मनोज बडाले ने साऊथ अफ्रीका के लीग के लिए टीमें खरीदी हैं।

साऊथ अफ्रीका की लीग भी भारत के आईपीएल लीग की तरह ही शहरों पर बेस्ड होगी। साऊथ अफ्रीका के सीएसए लीग के लिए टीमों का खुलासा हो चुका हैं। भारत के आईपीएल लीग के मालिकों ने सीएसए लीग के लिए इन टीमों पर अपना हाथ जमाया हैं।

मुंबई इंडियंस – केपटाऊन

चेन्नई सुपर किंग्स – जोहान्सबर्ग

दिल्ली कैपिटल्स – सेंचुरियन

लखनऊ सुपर जाइंट्स – डरबन

सनराइजर्स हैदराबाद – पोर्ट एलिजाबेथ

राजस्थान रॉयल्स – पॉर्ल

 

Tags: आईपीएल, क्रिकेट साऊथ अफ्रीका, साऊथ अफ्रीका, सीएसए,
Exit mobile version