IPL Media Rights Updates: 44,075 करोड़ में बिके TV और डिजिटल राइट्स, अब एक मैच से BCCI की झोली में आएंगे इतने करोड़ों रुपए

आईपीएल मीडिया अधिकार (IPL Media Rights) पैकेज ए और बी आखिर में बेचे जा चुके हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने दोनों पैकेजों की बिक्री के माध्य्म से 44,075 करोड़ रुपये अपनी झोली में भर लिए है। ग़ौर करने वाली बात है कि पैकेज ए विजेता ने डिजिटल अधिकारों (IPL Digital Rights) के लिए पैकेज बी विजेता को चुनौती देने का फैसला किया था।
लेकिन डिजिटल राइटस के लिए अंत में बोली 50 करोड़ प्रति मैच के हिसाब से बंद की गयी। इसका मतलब यह है कि आईपीएल में पहली बार दो अलग-अलग ब्रॉडकास्टर (IPL TV And Digital Rights) होंगे। इस बार डिजिटल के लिए अलग ब्रॉडकास्टर और टीवी (IPL TV Rights) के लिए अलग ब्रॉडकास्टर होंगे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशल बयान जारी नहीं किया गया है।
नीलामी के दूसरे दिन क्या हुआ?
IPL Media Rights Day-2: Bidding value for TV, digital goes upto Rs 43,255 crore
Read @ANI Story | https://t.co/2eoNHvRRRt#IPLMediaRights #IPLAuction #IPL #BCCI #CricketTwitter pic.twitter.com/qvoXgmVXol— ANI Digital (@ani_digital) June 13, 2022
ई-नीलामी का पहला दिन बीसीसीआई (BCCI) के लिए एक बड़ा अच्छा था। लेकिन दूसरा दिन काफी चौंकाने वाला साबित हुआ है। पैकेज ए और बी के लिए नीलामी संपन्न हो चुकी है। बीसीसीआई कल के मुक़ाबले 43,050 करोड़ की बोली में मामूली वृद्धि मिली है। पैकेज ए विजेता ने डिजिटल अधिकारों (IPL Digital Rights) के लिए पैकेज बी विजेता को चुनौती देने का फैसला किया है और नीलामी दोपहर 2 बजे फिर से शुरू हुई। मीडिया राइट्स की बोली 44,075 करोड़ (5.64 बिलियन अमरीकी डालर) पर बंद हुई हैं।
BCCI को एक मैच के मिलेंगे इतने करोड़ों रुपए

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, पैकेज ए (IPL TV Rights) को 23,575 करोड़ (57.5 करोड़ प्रति मैच) में बेचा गया है। भारत के लिए डिजिटल राइट्स (IPL Digital Rights) का पैकेज बी 20,500 करोड़ (प्रति मैच 50 करोड़) में बिका है। दोनों को मिलाकर पैकेज A+B की बिक्री से BCCI को प्रति मैच 107.5 करोड़ रूपये मिले हैं।
इस तरह बढ़ा IPL कद

स्टार इंडिया (Disney Star) 2017-22 चक्र के लिए आईपीएल (IPL) अधिकारों के मौजूदा हकदार थे। सितंबर 2017 में टीवी और डिजिटल दोनों के लिए 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इससे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (Sony Pictures Networks India) ने टूर्नामेंट की शुरुआत के दौरान 10 साल की अवधि के लिए 8200 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल टीवी मीडिया के अधिकार पाए थे।
Tags: BCCI, IPL, IPL Digital Rights, IPL Media Rights, IPL TV Rights,