IPL Media Rights: IPL के मीडिया राइट्स की नीलामी हुई पूरी, अब साल 2023 से 2027 तक यहाँ देखने को मिलेगा आईपीएल

By Akash Ranjan On June 14th, 2022
IPL Media Rights: IPL के मीडिया राइट्स की नीलामी हुई पूरी, अब साल 2023 से 2027 तक यहाँ देखने को मिलेगा आईपीएल

आइपीएल मीडिया राइट्स (IPL Media Rights) के लिए तीन दिनों तक बोली लगी और बीसीसीआइ ने इन मीडिया राइट्स के जरिए 48,390.52 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आइपीएल पैकेज को खरीदने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा कर दी। पैकेज A को डिज्नी स्टार (Disney Star) ने खरीदा दो वहीं पैकेज B व पैकेज C का मीडिया राइट वायाकाम 18 (Viacom18) के हाथों में गया जबकि पैकेज D को वायाकाम और टाइम्स इंटरनेट (Times Internet) ने खरीदा।

IPL के मीडिया राइट्स 48390.52 करोड़ में बिके

आईपीएल के अगले 5 सालों के लिए मीडिया राइट्स (IPL Media Rights) की बिक्री हो चुकी है। बता दें कि आईपीएल के अगले 5 सालों के मीडिया राइट्स को चार भागों में बांटा गया था। जिसमें पैकेज A,B,C और D शामिल था। अब चारों पैकेज की बिक्री हो चुकी है। पैकेज A जिसमें टीवी राइट्स थे उसे डिज्नी स्टार (Disney Star) ने 23575 करोड में खरीदें।

जबकि पैकेज B जिसमें डिजिटल अधिकार शामिल थे वह 20500 करोड में वायकॉम18 (Viacom18) ने खरीदें। वही पैकेज C जिसमें non-exclusive के 18 मैच प्रति सीजन शामिल थे इस पैकेज के मीडिया राइट्स भी Viacom18 ने खरीदें हैं। वहीं पैकेज D 1058 करोड़ में बिका है। हालांकि यह किस कंपनी ने खरीदा है अभी तक यह साफ नहीं है।

आज पैकेज C और D नीलामी हुई पूरी

पैकेज C के लिए बीसीसीआइ (BCCI) को प्रति मैच 33.24 करोड़ रुपये मिले और इसके लिए कुल 3,258 करोड़ रुपये की आय हुई। तो वहीं पैकेज D से बोर्ड को 1057 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पैकेज-C में हर सीजन के लिए चुनिंदा 18 मैचों के डिजिटल प्रसारण के अधिकार मिलेंगे, जिसमें जिनमें सत्र का पहला मैच, सप्ताहंत पर होने वाले हर डबल हेडर में शाम वाला मैच और चार प्लेआफ मुकाबले शामिल होंगे। वहीं पैकेज D में भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार मौजूद हैं।

आइपीएल मीडिया राइट्स (2023-27)

पैकेज A – 23,575 करोड़ (57.5 करोड़ प्रति मैच)- डिज्नी स्टार (Disney Star)

पैकेज B – 20,500 करोड़ (50 करोड़ प्रति मैच)- वायाकाम 18 (Viacom18)

पैकेज C- 3,258 करोड़ (33.24 करोड़ प्रति मैच)- वायाकाम 18 (Viacom18)

पैकेज D – 1057 करोड़ (2.6 करोड़ प्रति मैच)- वायाकाम 18 (Viacom18) और (Times Internet)

Tags: BCCI, IPL, IPL Media Rights,