आईपीएल के एक मैच के प्रसारण से 107 करोड़ कमाएगी बीसीसीआई, जानें किन कंपनियों ने खरीदे मीडिया राइट्स

By Twinkle Chaturvedi On June 13th, 2022
आईपीएल के एक मैच के प्रसारण से 107 करोड़ कमाएगी बीसीसीआई, जानें किन कंपनियों ने खरीदे मीडिया राइट्स

आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और चर्चित टी-20 लीग हैं। दुनिया के लाखों करोड़ो फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। तो वहीं क्रिकेट से जुड़ा हर छोटा और बड़ा खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक रहता हैं। अगले साल के आईपीएल लीग के मीडिया राइट्स (IPL MEDIA RIGHTS) के लिए कई बड़ी कंपनियों के बीच होड़ लग गई थी। मीडिया राइट्स के कुछ पैकजों की नीलामी हो चुकी हैं। इन कंपनियों ने अलग-अलग पैकजों में राइट्स को अपने नाम कर लिया हैं।

इन कपनियों ने आईपीएल के टीवी और डिजिटल राइट्स किए अपने नाम

बहुचर्चित लीग आईपीएल के साल 2023-2027 5 साल के चक्र के लिए मीडिया राइट्स की नीलामी की जा रही थी। ई ऑक्शन 2 पैकेजों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। पैकेज ए- टीवी राइट्स (TV RIGHTS) और पैकेज बी- डिजिटल राइट्स (DIGITAL RIGHTS) के लिए कुल 44075 करोड़ रूपए का भुगतान कर लिया गया हैं। टीवी राइट्स को स्टार (STAR) ने 23575 करोड़ रूपए पर अपने नाम कर लिया हैं। वहीं डिजिटल राइट्स के वायकॉम-18 (VIACOM-18) ने 20500 करोड़ में खरीद लिया हैं।

वायकॉम-18 ने साथ में ही विदेशों के टीवी और डिजिटल राइट्स को भी अपने नाम कर लिया हैं। टीवी और डिजिटल के राइट्स को दो अलग-अलग कंपनियों ने हासिल किया हैं। इसका मतलब साल 2023 से लेकर 2027 तक आईपीएल की ब्राडकास्टिंग दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होगी। स्टार कंपनी लाइव टीवी ब्राडकास्टिंग करेगी। वहीं दूसरी ओर वायकॉम-18 डिजिटल लाइव ब्राडकास्टिंग करती नजर आएगी।

हर एक मैच के प्रसारण से बीसीसीआई कमाएगी 107 करोड़

BCCI unlikely to host domestic cricket this season | Cricket News - Times of India

आईपीएल के मीडिया राइट्स (IPL MEDIA RIGHTS)  इस साल 4 अलग-अलग पैकेजों पर बेचे जा रहे हैं। पैकेज-ए  टीवी राइ्टस, पैकेज-बी डिजिटल राइ्टस , पैकेज-सी कुछ चुनिंदा 18 मैचों के लिए और पैकेज- सी विदेशों के टीवी और डिजिटल राइट्स। पैकेज-ए और पैकेज-बी और पैकेज-सी की नीलीमी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल के एक मैच के ब्राडकास्टिंग का बीसीसीआई (BCCI) 107 करोड़ रूपए लेगी और यह पैसे इंग्लिश प्रीमीयर लीग के एक मैच वैल्यू से भी बड़े हैं।

Tags: आईपीएल, आईपीएल मीडिया राइट्स, बीसीसीआई, वायकॉम 18, स्टार इंडिया,