आईपीएल मीडिया राइट्स की दौड़ से बाहर हुई अमेजन, रिलायंस और वायकॉम 18 के बीच होगी करारी जंग, यहां जाने सारी अपडेट

By Twinkle Chaturvedi On June 11th, 2022
आईपीएल

आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और चर्चित टी-20 लीग हैं। दुनिया के लाखों करोड़ो फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। तो वहीं क्रिकेट से जुड़ा हर छोटा और बड़ा खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक रहता हैं। अगले साल के आईपीएल लीग के मीडिया राइट्स (MEDIA RIGHTS) के लिए कई बड़ी कंपनियों के बीच होड़ लग गई हैं। हर बड़ी कंपनी इसे हासिल करने के लिए कोशिश कर रही हैं। मीडिया राइट्स की नीलामी 12 जून को शुरू होगी। इसी बीच मीडिया राइट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं।

अमेजन हो गई हैं आईपीएल मीडिया राइट्स से बाहर

IPL Media Rights: Amazon to pull out of high-stakes bidding battle

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के मीडिया राइट्स को खरीदने के लिए हर बड़ी कंपनी अपनी पूरी मशक्कत से लगी हुई हैं। आईपीएल के डिजिटल मीडिया राइट्स में सबसे बड़ी बोली अमेजन की ओर से लगने की उम्मीद थी। लेकिन अब अमेजन (AMAZON) और गूगल (GOOGLE) डिजिटल मीडिया राइट्स के दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया-

“अमेजन दौड़ से बाहर हो गया है। उन्होंने आज तकनीकी बोली प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं लिया। जहां तक गूगल (यूट्यूब) का संबंध है तो उन्होंने बोली दस्तावेज लिये थे लेकिन इन्हें जमा नहीं किया है। अभी तक 10 कंपनियां (टीवी और स्ट्रीमिंग) दौड़ में हैं। इसे स्पष्ट कर देते हैं कि वायकोम18 जेवी (ज्यांइट वेंचर), मौजूदा अधिकारधारी वाल्ट डिज्नी (स्टार), जी और सोनी पैकेज के लिये चार दावेदार हैं जिनकी टीवी और डिजिटल बाजार पर मजबूत पकड़ है।”

रिलायंस मार सकती है आईपीएल मीडिया राइट्स में बाजी

Reliance buys 54% stake in Noida-based robotics firm Addverb for Rs 983 crore | Business News

आईपीएल मीडिया राइट्स के डिजिटल अधिकारों के लिए- टाइम्स इंटरनेट (TIMES INTERNET), फनएशिया (FUNASIA), ड्रीम 11 (DREAM 11), फैनकोड (FANCODE), द वाल्ट डिज्नी कंपनी (DISNEY), रिलायंस (RELIANCE), सोनी ग्रुप (SONY GROUP), वायकॉम-18 (VIACOM 18)। और कुछ विदेशी कंपनी जैसे  स्काई स्पोर्ट्स यूके, सुपरस्पोर्ट (साऊथ अफ्रीका) मीडिया राइट्स की दौड़ में लगी हुई हैं।

स्टार इंडिया ने पिछली बार 16,347.50 करोड़ रूपए में टीवी और डिजिटल के अधिकार खरीदे थे। वर्ष 2023 से 2027 के लिए बीसीसीआई ने आधार मूल्य 32,000 करोड़ रूपए से अधिक रखी हैं। इस बार 4 अलग-अलग पैकजों में कंपनियों को हर पैकेट के अलग बोली लगानी होगी। रिलायंस और वायकॉम 18 के बीच आईपीएल मीडिया राइटंस के लिए ज्यादा जंग देखने मिल सकती हैं।

Tags: आईपीएल, बीसीसीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम 18, स्टार इंडिया,