IPL vs PSL: पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने अब फिर से की आईपीएल और पीएसएल की तुलना, विवादित बयान पर भी बोले

क्रिकेट का नाम दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में गिना जाता है। आज दुनिया के कोने-कोने में क्रिकेट प्रेमी मौजूद हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष रामीज राजा (Ramiz Raja) का एक एक बयान सुर्खियों में रहा। इस बयान पर बवाल मचता देख अब उन्होंने इस पर सफाई दी है। उनका यह बयान आईपीएल (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) को लेकर था। इसमें उन्होंने आईपीएल और पीएसएल (Pakistan Super League) दोनों लीग की आपस में तुलना की थी। जानिए आखिर क्या था उनका पूरा बयान…..
आईपीएल और पीएसएल पर रमीज राजा का आया बयान

पीएसएल (PSL) के अध्यक्ष रमीज राजा (RAMIZ RAJA) ने अपने बयान में कहा था कि पीएसएल को भी आईपीएल (IPL) की तरह ऑक्शन मॉडल में तब्दील करने की जरूरत है। हम अगले साल से ऑक्शन मॉडल में जाना चाहते हैं। इस मामले में फाइनल डीसीजन हम फ्रेंचाइजी मालिकों से बातचीत करके लेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ये लीग दरअसल पैसों का ही खेल है। जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी तो पाकिस्तान की इज्जत नहीं बढ़ेगी। फिर हम देखेंगे कि पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने शायद कोई नहीं जाएगा।
अब अपने पिछले बयान पर दी सफाई, जानिए क्या कहा
चौतरफा आलोचना होने पर पीसीबी (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा पूर्व में दिए अपने बयान से अब पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया है। बीसीसीआई (BCCI) और पीसीबी की अर्थव्यवस्था की कोई तुलना ही नहीं है। पीसीबी के लिए बीसीसीआई की बराबरी करना कोई आसान काम नहीं है।
इसमें आगे रमीज राजा (RAMIZ RAJA) ने कहा कि मेरे पास पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना है। यही उनके बयान का मकसद था। लेकिन मीडिया ने उनके इस बयान को गलत तरीके से लोगों के सामने पेश किया।
Tags: बीसीसीआई, रमीज राजा,
